By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Bollywood Kissa When Kajol Want To Divorce Ajay Devgn Know The Whole Story
जब Kajol ने अजय देवगन को दी थी तलाक की धमकी, इस एक्ट्रेस की वजह से टूटने लगा था रिश्ता!
Ajay Devgn Kajol Divorce Rumor's: आज काजोल का जन्मदिन है, ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस के जीवन का वो किस्सा बताएंगे, जब उन्होंने अजय को तलाक की धमकी दी थी.
Ajay Devgn Kajol Divorce Rumor’s: काजोल 5 अगस्त को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं, 5 अगस्त 1974 को जन्मी काजोल पिछले 30 वर्षों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अपने अभिनय के बल पर एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं. काजोल और अजय बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी में से एक है. ऐसे में आज हम आपको वो पल बताएंगे जब इस रिश्ते में दरार आ गई थी. दरअसल अजय का नाम बॉलीवुड की एक सफल एक्ट्रेस संग जोड़ा गया था और इसी वजह से काजोल और अजय के रिश्ते में दरार आ गई थी, लेकिन बाद में दोनों ने अपने रिश्ते पर काम किया और अपने घर वो वापस से बसा लिया.
अजय देवगन को तलाक देना चाहती थी काजोल
अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब इनके रिश्ते में भी एक मुसीबत आ गई थी. दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन कंगना रनौत के साथ अपनी बढ़ती नजदीकियों को लेकर सुर्खियां बटोर चुके थे. जाहिर तौर पर उनकी शादी में समस्याएं तब शुरू हुईं, जब अजय कंगना के साथ वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई की शूटिंग कर रहे थे और उसी दौरान दोनों करीब आ गए.
काजोल ने दी थी घर छोड़ने की धमकी
हालांकि, जब काजोल को कथित तौर पर इसके बारे में पता चला और उन्होंने उन्हें छोड़ने की धमकी दी. काजोल ने अपने बच्चों के साथ घर छोड़ने की धमकी दी थी. बाद में एक इंटरव्यू के दौरान अजय ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के बारे में बात की थी. News18 की रिपोर्ट के अनुसार, अजय ने कहा, ‘मैं यह नहीं कहता कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स नहीं होते हैं, लेकिन कभी-कभी मीडिया दो लोगों को एक साथ देखकर गलत व्याख्या करता है. मैं कभी किसी को अपना नाम किसी के साथ जोड़ने की इजाजत नहीं देता. मुझे अपना काम पसंद है और मैं सीधे घर आ जाता हूं’.
1999 में दोनों ने की थी शादी
काजोल ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने करियर के शुरूआती दौर में किसी डेट कर रही थीं लेकिन ‘हलचल’ की शूटिंग पर वो अजय से मिली और धीरे-धीरे वह काजोल से बात करने लगे और उनकी दोस्ती हो गई. समय के साथ अजय और काजोल का प्यार परवान चढ़ता गया और आखिरकार 1999 में दोनों ने शादी कर ली. वहीं आज ये कपल दो बच्चों के माता-पिता है.
Also Read:
-
जानें आखिर क्यों दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी में घुटनों के बल चलकर आए थे राज कपूर, जानें क्या था किस्सा
-
जानें आखिर क्यों दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी में घुटनों के बल चलकर आए थे राज कपूर, जानें क्या था किस्सा
-
एक फिल्म जिसके हिट या फ्लॉप होने पर टिकी थी अजय और काजोल की शादी, जानें क्या था मजेदार किस्सा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें