Bollywood Kissa When Rakesh Roshan Was Shot By Underworld Actor Call Son Hritik And Says Stay Inside
Bollywood Kissa: जब राकेश रोशन पर चली गोलियां, तो खुद को दोषी मान रहे थे ऋतिक...छोड़ना चाहते थे फिल्में
Firing on Rakesh Roshan: ऋतिक रोशन ने साल 2001 में 'कहो ना... प्यार है' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इसके बाद उनके पिता पर जानलेवा हमला हुआ था.
Bollywood Kissa: पंजाबी सिंगर सिद्धू मोसेवाला और बॉलीवुड के मशहूर गायक गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और इस मामले ने हर तरफसनसनी फैल गई है. वहीं सलमान खान के घर पर भी पिछले महीने गोलियां चली थी, जिसने हर तरफ हल्ला कर दिया था. वैसे यह पहला मौका नहीं है जब हिंदी सिनेमा जगत में फिल्मी सितारों को ऐसी धमकियां मिली हैं. जिसके आधार एक्टर ऋतिक रोशनके पिताजी और मशहूर फिल्म डायरेक्टर राकेश रोशन पर सरेआम गोलियों से हमला हुआ था, उस दौरान राकेश को दो गोलियां भी लगी थी, लेकिन वो बच गए थे. तो आइए जानते हैं क्या है पूरा किस्सा.
कहो ना प्यार है के बाद हुआ हमला
आपको बता दें ये उस वक्त की बात है जब राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ने फिल्म कहो न प्यार है सुपरहिट हुई थी और इस फिल्म में राकेश ने अपने बेटे ऋतिक रोशन को लॉन्च किया. आलम यह रहा कि ऋतिक की डेब्यू फिल्म कहो न प्यार है सुपरहिट साबित हुई और इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी. इसके बाद से ही राकेश पर हमला हुआ था. इस दौरान राकेश को दो गोलियां भी लगी थीं. लेकिन राकेश रोशन के फैन्स की दुआओं ने उन्हें बचा लिया था. हालांकि राकेश इस हमले से काफी सदमे में रहे थे.
सफलता के बाद पिता पर हुआ हमाल
ऋतिक रोशन ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था, ‘मैंने अपनी फिल्म की सफलता का आनंद लेना भी शुरू नहीं किया था और ऐसा हो गया. हम एक पार्टी करने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले पिताजी को गोली लग गई और उनके सीने और बांह में गोली लगी थी. मुझे याद है कि उन्होंने मुझे फोन किया था, क्योंकि उन्हें चिंता थी कि मैं ठीक हूं या नहीं. वो मन ही मन सोच रहे थे कि कहीं जो उनके साथ हुआ, वो मेरे साथ ना हो जाए.’
मैं अब फिल्मों में काम नहीं करूंगा- ऋतिक
Add India.com as a Preferred Source
इस घटना के बाद ऋतिक रोशन एक्टिंग को छोड़ने वाले थे. ‘मिशन कश्मीर’ के गाने ‘भुमरो’ के लिए डांस रिहर्सल चल रही थी. मैं डांस कर रहा था फिर मैंने खुद को शीशे में देखा और रुक गया. मैंने सोचा कि मेरे पिता हॉस्पिटल में हैं और मैं ये क्या कर रहा हूं. डांस कर रहा हूं? मैंने बहुत गंदा महसू किया… वो हमला कहीं ना कहीं मेरी फिल्म की सक्सेस के कारण हुआ था. ऋतिक ने आगे कहा, ‘तब मेरा दिल कह रहा था कि मैं अब फिल्मों में काम नहीं करूंगा… मैं घर आ गया और फैमिली से बात की। फिर मैंने सोचा कि अगर मैंने क्विट किया तो वो (जिन्होंने हमला किया था) जीत जाएंगे. क्विट करना सबसे आसान होता है, आगे बढ़ना हार्ड होता है.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.