By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Bollywood Kissa When Raveena Tandon Heartbroken By Breakup With Ajay Devgn Know The Story
Bollywood Kisssa: क्या वाकई रवीना टंडन ने की थी अजय देवगन के प्यार में सुसाइड करने की कोशिश? जानें किस्सा
Raveena Tandon-Ajay Devgn Affair: कहा जाता है कि अजय के साथ जब करिश्मा कपूर की नजदीकियां बढ़ गई थी तब रवीना टंडन ने सुसाइड करने की कोशिश की थी
Raveena Tandon-Ajay Devgn Affair: रवीना टंडन अपने टाइम में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं. 90 के दशक में रवीना का रुतबा एक अलग ही लेवल पर था. उन्होंने उस दौर में हर बड़े हीरो के साथ काम किया था. अक्षय कुमार के साथ भी उनकी कई फिल्म आई थी. रवीना टंडन और अक्षय कुमार के प्यार के चर्चे भी उन दिनों खूब हुआ करते थे. हालांकि क्या आप जानत हैं कि मस्त-मस्त गर्ल का दिल एक बार अजय देवगन के लिए भी धड़का था. 90 के दशक की शुरुआत में जब कई एक्ट्रेस के साथ अजय के लिंक-अप की अफवाहें आया करतीं थी, जिसमें से एक नाम रवीना टंडन का भी था. इस बीच अजय और रवीना टंडन की तगड़ी फाइट भी चली, जिसके कारण एक्टर ने यहां तक कह दिया था कि उनको साइकाइट्री की जरूरत है.
‘दिलवाले’ के सेट पर आए करीब
अजय देवगन की फिल्म ‘दिलवाले’ साल 1994 में रिलीज हुई थी, जिसमें उनके अलावा सुनील शेट्टी और रवीना टंडन का अहम रोल था. फिल्म के गाने के अलावा रवीना टंडन के साथ अजय देवगन की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था. रवीना टंडन के साथ उनके अफेयर की चर्चाएं होने लगी थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अजय देवगन और रवीना टंडन ने तब तक एक-दूसरे को डेट किया, जब तक एक्टर करिश्मा कपूर के प्यार में नहीं पड़ गए. ब्रेकअप के तुरंत बाद, दोनों सितारों के बीच झगड़ा हो गया.
रवीना है सबसे बढ़ी झूठी
शायद की अजय के फैंस को मालूम होगा कि अपने फिल्मी करियर के दिनों में अजय देवगन के कई एक्ट्रेसेस के साथ लव अफेयर के चर्चों ने जोर पकड़ा था. हालांकि रवीना का किस्सा सबसे अधिक मशहूर हुआ था, क्योंकि जुलाई 1994 में फिल्मफेयर मैंगजीन को दिए अपने एक इंटरव्यू में अजय देवगन अपना आपा खो बैठे थे और इस दौरान रवीना टंडन की जमकर क्लास लगाई थी. अजय देवगन ने उस दौरान कहा था कि रवीना टंडन पूरी इंडस्ट्री में सबसे बड़ी झूठी हैं और उन्हें एक अच्छे मनोचिकित्सक को देखने की जरूरत है.
रवीना ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी
रवीना टंडन ने कई इंटरव्यू में अजय को डेट करने की बात स्वीकारी है. कहते हैं कि दोनों एक-दूसरे को प्यार भरे खत लिखा करते थे, लेकिन अजय देवगन ने इन सब बातों को झुठला दिया और एक्ट्रेस को मानसिक इलाज की सलाह दे डाली. जब रवीना ने उन लव लेटर्स का जिक्र किया, तो अजय ने उन्हें पब्लिश करने के लिए कहा. इतना ही नहीं, रवीना ने बताया कि वे ब्रेकअप से इतना टूट गई थीं कि उन्होंने खुदकुशी करने की कोशिश की थी.

रवीना ने यह सब सिर्फ लाइमलाइट और पब्लिसिटी के लिए किया
अजय ने अपने इस इंटरव्यू में कई सारी बातें कही थी और उन्होंने कहा था का कि ‘मैं उसके बेबुनियाद आरोपों को बर्दाश्त करता रहा हूं, अगर मैं उसके राज उजागर करना शुरू कर दूं तो रवीना किसी का सामना नहीं कर पाएगी. अजय देवगन ने यहां तक कहा था कि रवीना टंडन ना तो मेरी दोस्त थी और ना ही मैंने उनसे प्यार किया. यह सब उसने इमेजिन किया है पर मैं इस बेइज्जती को कभी नहीं भूलूंगा. रवीना ने यह सब सिर्फ लाइमलाइट और पब्लिसिटी के लिए किया’.
रवीना टंडन ने लगाया था यह आरोप
बता दें कि यह अजय का यह बयान उस वक्त आया था जब रवीना टंडन द्वारा उन पर डेटिंग और फिर करिश्मा कपूर के लिए उन्हें धोखा देने के आरोप लगाया था. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अजय देवगन द्वारा कथित तौर पर धोखा दिए जाने के बाद रवीना टंडन डिप्रेशन में चली गई थी. यह भी दावा किया गया था कि उस समय रवीना को कई फिल्मों से निकाल दिया गया था और उनकी जगह करिश्मा कपूर ने ले ली थी.
Also Read:
-
महज़ 30 मिनट में हुई थी इस एक्टर की शादी, फिर 2 महीने के हनीमून पर पड़े बीमार, पत्नी से बोले- प्लीज़ अब वापस चलो
-
महज़ 30 मिनट में हुई थी इस एक्टर की शादी, फिर 2 महीने के हनीमून पर पड़े बीमार, पत्नी से बोले- प्लीज़ अब वापस चलो
-
री-रिलीज़ हुई मणिरत्नम की ‘युवा’, राजनीति और युवा जोश की कहानी फिर करेगी असर?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें