Bollywood Mumbai Police Increased Kapil Sharmas Security After Second Attack On Kaps Cafe In Canada By Lawrence Bishnoi Gang
Kapil Sharma Security: कपिल शर्मा की बढ़ाई गई सुरक्षा, सलमान संग दोस्ती की वजह से कैफे पर दो बार फायरिंग
Kapil Sharma Security Increase: कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में अब तक दो बार गोलीबारी हो चुकी है और हाल ही में लॉरेंस गैंग ने इसकी ज़िम्मेदारी ली है.
Kapil Sharma Security Increase: कपिल शर्मा पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहे हैं, दरअसल उनके कैफे ‘कैप्स’ पर हुई गोलीबारी के बाद से उनकी सुरक्षा पर सवाल उठ रहे थे. ऐसे में अब इस मामले में कार्रवाई की गई है. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यह कदम कुछ दिन पहले उनके कनाडा कैफे पर हुई गोलीबारी की दो घटनाओं और सलमान खान से उनके संबंधों को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बाद उठाया गया है.
सलमान से दोस्ती तो कैफी पर हुई गोलीबारी
कनाडा के सरे स्थित कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफ़े पर शुक्रवार को इस महीने दूसरी बार गोलीबारी हुई. सोशल मीडिया पर सामने आए हमले के कथित वीडियो में कम से कम 25 गोलियों की आवाज़ सुनी गई. वीडियो में गोलियों की आवाज़ के बीच एक पोस्ट सामने आई जिसमें लिखा था, ‘हमने उसे आवाज़ दी, लेकिन उसने घंटी नहीं सुनी, इसलिए हमें कार्रवाई करनी पड़ी. अगर उसने अब भी घंटी नहीं सुनी, तो मुंबई में जल्द ही अगली कार्रवाई की जाएगी.’ गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लन और लॉरेंस बिश्नोई नाम के दो गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हमले की ज़िम्मेदारी ली है.
लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने ली है जिम्मेदारी
कपिल के नए खुले कप्स कैफ़े पर पहला हमला 10 जुलाई को हुआ था, जब कुछ कर्मचारी अंदर मौजूद थे. हालांकि अच्छी बात ये थी कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ. कैफ़े की एक खिड़की पर कम से कम 10 गोलियों के निशान मिले थे, जबकि एक खिड़की का शीशा टूटा हुआ था. हमले के एक दिन बाद 8 अगस्त को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के एक सदस्य ने अभिनेताओं, निर्माताओं और निर्देशकों को कड़ी चेतावनी दी. एक ऑडियो क्लिप में, गिरोह के हैरी बॉक्सर ने कहा कि अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
सलमान से दोस्ती करोगे तो मारे जाओगे
हैरी बॉक्सर ने कहा ‘अगर कोई सलमान के साथ काम करता है, चाहे वह छोटा-मोटा एक्टर हो या छोटा-मोटा डायरेक्टर, हम उसे नहीं छोड़ेंगे. हम उन्हें मार डालेंगे. उन्हें मारने के लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैं.’ आपको बता दें यह घटना कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो के तीसरे सीज़न के पहले एपिसोड में सलमान खान के आने के बाद हुई, जो 21 जून को प्रसारित हुआ था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.