महिमा चौधरी ही नहीं, बॉलीवुड के इन स्टार्स ने भी कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को दी मात, सालों बाद भी हैं फिट

महिमा चौधरी के कैंसर ने एक बार फिर फैंस को अपने उन चहेते एक्टर्स की याद दिला दी, जिन्हें इस जानलेवा बीमारी ने हमसे छीन लिया. इस बीच कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स भी याद आए जिन्होंने कैंसर पर जीत हासिल कर इस बीमारी से जूझ रहे लोगों को नई उम्मीद दी.

Published date india.com Published: June 10, 2022 12:10 PM IST
महिमा चौधरी ही नहीं, बॉलीवुड के इन स्टार्स ने भी कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को दी मात, सालों बाद भी हैं फिट

Bollywood Stars Cancer Battle: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने हाल ही में अपने फैंस को बताया कि उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी पर जीत हासिल कर ली है. कीमोथेरेपी की वजह से झड़ चुके बालों के साथ अपनी फोटो शेयर कर महिमा चौधरी ने कैंसर से अपन जंग को बयां किया. हालांकि अब महिमा चौधरी बिल्कुल ठीक हैं और वो तेजी से रिकवरी कर रही हैं. महिमा चौधरी के कैंसर ने एक बार फिर फैंस को अपने उन चहेते एक्टर्स की याद दिला दी, जिन्हें इस जानलेवा बीमारी ने हमसे छीन लिया. इस बीच कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स भी याद आए जिन्होंने कैंसर पर जीत हासिल कर इस बीमारी से जूझ रहे लोगों को नई उम्मीद दी.

महिमा चौधरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने एक वीडियो शेयर कर कैंसर से अपनी जंग का दर्द फैंस के साथ साझा किया. वीडियो में महिला चौधरी के सिर पर बेहद छोटे बाल नजर आ रहे हैं, कैंसर के इलाज के दौरान उन्हें अपने लंबे सुंदर बालों को खोना पड़ा. महिमा ने बताया कि वो नॉर्मल चेकअप के लिए डॉक्टर के पास गई थीं, लेकिन बायोप्सी में पता चला कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है. ये सुनकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई. हालांकि सही समय पर अच्छा इलाज मिलने के चलते अब उन्होंने कैंसर पर जीत हासिल कर ली है.

संजय दत्त

‘केजीएफ चैप्टर 2’ के ‘अधीरा’ यानी संजय दत्त ने अपनी एक्टिंग और प्रजेंस से फिल्म में नई जान फूंक दी. आपको जानकर हैरानी होगी कि संजय दत्त भी कैंसर जैसे खतरनाक बीमारी का सामना कर चुके हैं. साल 2020 में संजय दत्त को पता चला कि वो फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित हैं. डॉक्टरों की मेहनत और फैंस की दुआओं का असर था कि अब संजय कैंसर मुक्त हो चुके हैं. अपने बच्चे के 10वें जन्मदिन पर उन्होंने इसकी जानकारी दी थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सोनाली बेंद्रे

इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का भी नाम शामिल है. कीमोथेरेपी के बाद बिना बालों के अपनी तस्वीर शेयर कर सोनाली ने कैंसर की जानकारी दी थी. उन्हें 2018 में मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला था. अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद वो बिल्कुल ठीक होकर भारत लौटी थीं.

किरण खेर

साल 2021 में बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा हो गया था, यह एक तरह का ब्लड कैंसर होता है. उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने कैंसर की जंग के बारे में बताते हुए कहा था. यह अच्छी स्थिति नहीं है लेकिन इसी का नाम जिंदगी है. इसका सामना करके आगे बढ़ना सीखना होगा और कोई चारा नहीं है. एक्ट्रेस को मिले सही इलाज के बाद वो इस बीमारी को मात देकर घर लौटी थीं.

लिसा रे

इंडियन-कनाडाई एक्ट्रेस लिसा रे को भी मल्टीपल मायलोमा का सामना करना पड़ा था. स्टेम सेल ट्रांसप्लांट कराने से पहले उसकी चार महीने की कीमोथेरेपी हुई. अपने अनुभव को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मैं डर गई थी, लेकिन मुझे एक मौका चाहिए था और मैं बच गई. यह मुझे मिला अब तक का सबसे अच्छा क्रिसमस गिफ्ट था. एक नया जन्म और एक नया होने का एहसास.’ एक्ट्रेस ने फरवरी, 2010 में कैंसर मुक्त हो गई थीं.

राकेश रोशन

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और एक्टर राकेश रोशन को साल 2018 में कैंसर का पता चला था. कई महीने इस बीमारी से लड़ने के बाद आखिरकार उन्होंने कैंसर पर जीत हासिल की और वो पूरी तरह फिट हो गए हैं.

अनुराग बसु

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अनुराग बसु को भी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से गुजरना पड़ा था. साल 2004 में उन्हें ब्लड कैंसर का पता चला. इतना ही नहीं डॉक्टर्स ने तो ये तक कह दिया था कि वो अब सिर्फ 3-4 महीने के मेहमान हैं. अपने जीने की इच्छा और कैंसर से लड़कर अनुराग ने सबको गलत साबित किया. आज वो पूरी तरह स्वस्थ्य जिंदगी जी रहे हैं.

मनीषा कोइराला

बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दे चुकीं एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को साल 2012 में ओवरियन कैंसर ने जकड़ लिया था. न्यूयॉर्क में कीमोथेरेपी, दवाइओं और फैंस की दुआओं की मदद से उन्होंने जल्द ही इस बीमारी पर जीत हासिल कर ली.

मुमताज

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और बला की खूबसूरत मुमताज की वर्तमान उम्र 74 वर्ष है लेकिन 54 साल की उम्र में उन्हें ब्रेस्ट कैंसर से जूझना पड़ा था. जल्द ही अच्छा इलाज मिलने के बाद उन्होंने इस बीमारी पर जीत हासिल कर ली.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.