बॉलीवुड एक्ट्रेस शकीला नहीं रहीं, अल्लाह उन्हें जन्नत अता करें

हिंदी सिनेमा में अभिनेत्री शकीला का काफी योगदान रहा है.

Updated: September 21, 2017, 1:09 PM IST

अभिनेत्री शकीला का बुधवार को निधन हो गया. वे 82 वर्ष की थी. शकीला की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई. उनके भांजे नासिर खान ने अपने फेसबुक अकाउंट से इस बात की पुष्टि की. आपको बता दें शकीला को उनकी गुरु दत्त की फिल्मों आर पार (1954) और सी.आई.डी. के लिए याद किया जाता है. शकीला ने शक्ति सामंत की फिल्म चाईना टाउन (1963) में शम्मी कपूर के साथ अभिनय किया था. शकीला ने 1961 में फिल्मो से संन्यास ले लिया और विवाह करके वह भारत से बाहर बस गयीं.

फाइल फोटो

फाइल फोटो

नासिर इस दुखद खबर को बताते हुए लिखा था “बड़े ही दुख के साथ मैं आपक सभी को ये बताना चाहता हूं कि मेरी मामी शकीला का देहांत हो गया है. सन 50 और 60 के दशक की वो एक स्टार थीं. बाबूजी धीरे चलना, प्यार में जरा संभालना. कृपया करके उन्हें दुआ में याद रखें. अल्लाह उन्हें जन्नत अता करें. आमीन.”

उनकी अंतिम क्रिया गुरुवार की सुबह मुंबई के माहिम कब्रिस्तान में हुई.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.