Bollywoodlife.com Awards 2023: खत्म हुआ इंतजार, जानिए कब और कहां देख सकेंगे बीएल अवॉर्ड्स का चौथा सीजन

Bollywoodlife.com Awards 2023: पिछले तीन सक्सेसफुल सीजन के बाद BollywoodLife.com अवार्ड्स का चौथा सीजन आ गया है. अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी स्टोरी.

Published date india.com Published: March 20, 2023 9:10 PM IST
Bollywoodlife.com Awards 2023: खत्म हुआ इंतजार, जानिए कब और कहां देख सकेंगे बीएल अवॉर्ड्स का चौथा सीजन

Bollywoodlife.com अवार्ड्स 2023 का आगाज होने में अब कुछ दिन का समय ही बचा है. इंडिया.कॉम डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड (जी डिजिटल) की तरफ से आयोजित होने वाला ये अवॉर्ड शो अपने आप में खास है. इस साल बॉलीवुडलाइफ.कॉम अवॉर्ड्स 24 मार्च 2023 को आयोजित हो रहा है, जहां एंटरटेनमेंट जगत की हस्तियों एक्टर, फिल्म मेकर, कंटेस्ट क्रिएटर्स समेत कई सितारों को सम्मानित किया जाएगा.

सक्सेसफुल रहे पिछले तीन सीजन

BollywoodLife.com अवार्ड्स के पिछले तीन सीजन बेहद सक्सेसफुल रहे, जहां विद्या बालन, रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन जैसे बड़े-बड़े सितारों को अवॉर्ड से नवाजा गया. इस बार का अवार्ड समारोह मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े टीवी, ओटीटी, साउथ, भोजपुरी और सोशल मीडिया के टैलेंटेड सितारों और उनके टैलेंट के लिए डेडिकेटेड है. जूरी सदस्यों की टीम में न सिर्फ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल हैं, बल्कि बॉलीवुड लाइफ सोशल मीडिया पर आयोजित कॉन्टेस्ट में चुने गए एंटरटेनर्स का एक विशेष पैनल भी शामिल होगा.

क्या है खास?

BollywoodLife.com अवार्ड्स के खास उद्देश्य पर बोलते हुए IDPL के सीईओ देवदास कृष्णन ने कहा, ‘बॉलीवुडलाइफ.कॉम अवार्ड्स 2023 सिर्फ एक साधारण पुरस्कार नहीं है, बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सभी पहलुओं का उत्सव है, जिसमें वो सभी लोग शामिल है जो किसी न किसी तरह इससे जुड़े हुए हैं या इसका हिस्सा बनना चाहते हैं. दुनिया भर में फैंस की सक्रिय भागीदारी ने हमें हर सीजन को पहले से और भी बड़ा और रोमांचक बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है.’ वहीं, IDPL के सीआरओ श्रीधर मिश्रा ने कहा, ‘बॉलीवुडलाइफ.कॉम अपनी तरह का एक अवॉर्ड है जो न केवल खुद को बॉलीवुड तक सीमित रखता है, बल्कि मनोरंजन के क्षेत्र में लगातार काम करने वाली विभिन्न प्रतिभाओं को भी ध्यान में रखता है. हम, आईडीपीएल में, BollywoodLife.com अवार्ड्स के चौथे संस्करण को एक बड़ी सफलता की ओर देख रहे हैं.’

सेलेब्रिटी नॉमिनेशन की लिस्ट लाइव

इस बार के अवॉर्ड शो के लिए नॉमिनेशन की लिस्ट लाइव हो चुकी है, जिसे आप बॉलीवुडलाइफ.कॉम की वेबसाइट पर दे सकते हैं. सेलेब्रिटी नॉमिनेट की लिस्ट को पिछले महीने 17 फरवरी को ही लाइव कर दिया गया था. वोटिंग के लिए विंडो 20 फरवरी से खोल दी गई थी. विजेता को दर्शकों द्वारा मिले वोटो की संख्या के आधार पर चुना जाएगा. इस अवॉर्ड लिस्ट में 6 कैटेगरीज के अंतर्गत 50 अवॉर्ड्स दिए जाएंगे.

कहां देखें बॉलीवुडलाइफ.कॉम 2023 अवॉर्ड्स ?

बॉलीवुडलाइफ.कॉम 2023 को खास बनाने के लिए पी.सी चंद्रा ज्वेलर्स (जूलरी पार्टनर), अमेजॉन पे (एसोसिएट पार्टनर), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (स्पेशल पार्टनर), अमेजॉन पे एंड लॉयड ए हेवल्स (एसोसिएट पार्टनर्स), केनरा एचएसबीसी (इंश्योरेंस पार्टनर) और इंडसइंड बैंक (बैंकिंग पार्टनर) ने हाथ मिलाया है. डिजिटल अवॉर्ड्स का प्रसारण http://Bollywoodlife.com और http://India.com के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल के जरिए लाइव किया जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.