बॉलीवुड एक्ट्रेस सयानी गुप्ता (Sayani Gupta)अपनी दमदार परफॉरमेंस से इंडस्ट्री में खुद की एक नई पहचान बना चुकी हैं. उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग की बदौलत शॉर्ट फिल्म, बॉलीवुज फिल्म और वेब सीरीज के सभी रोल में अपनी काबिलियत साबित की है. सयानी को इंडस्ट्री में उनकी चॉइस और मल्टीटैलेन्ट के लिए जाना जाता है. सिर्फ इतना ही नहीं वो एक एक्ट्रेस होने के साथ सिंगर भी हैं. 9 अक्टूबर 1985 को पश्चिम बंगाल में जन्मीं सयानी गुप्ता आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरआत साल 2012 में फिल्म ‘सेकेंड मैरिज डॉट कॉम’ से की थी. इसके साथ उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म फैन (Sahrukh Khan Films), जॉली एलएलबी 2 , आर्टिकल 15, बार-बार देखो जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है. फिल्म आर्टिकल 15 में सयानी का बोल्ड लुक देखकर फैंस हैरान हो गए और उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी. सयानी गुप्ता के इस बर्थडे (Sayani Gupta Birthday) पर उनके जीवन के जुड़े उन किस्सों को जानेंगे जो शायद ही किसी को पता हों.
सयानी गुप्ता अपने बचपन (Sayani Gupta Childhood) से ही ऑडियो वर्क शुरू कर दिया था. उनका बचपन का ज्यादा समय ऑल इंडिया रेडियो के स्टूडियो में बीता है क्योंकि उनके पापा अनाउंसर, म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर थे. वहीं, एक्ट्रेस ने Kamoi को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें जब वे 5 साल की थीं तो उन्हें रेडियो विज्ञापन का एक काम मिला था. इस काम के लिए उन्हें 500 रुपये मिले थे. इसके बाद से सयानी ने वॉइस ओवर के असाइनमेंट्स लेना शुरू कर दिया था.
एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी बेबाक बोलने के अंदाज से भी सोशल मीडिया पर लाइम लाइट्स में रहती हैं. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें उनके सिर पर बाल नजर नहीं आ रहे थे. जिसे देखने के बाद फैंस काफी हैरान भी हो गए थे. आपको बता दें कि सयानी उन एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं जो ट्रेंड से थोड़ा हटकर काम करती हैं. एक्ट्रेस अपने किरदार को निभाने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं और कई सारी ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरती हैं. उन्होंने अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल किया था और इस बात की जानकारी सयानी ने खुद पोस्ट शेयर करके दी थी.
इंडस्ट्री में एक्ट्रेस बेझिझक बोलने के अंदाज से काफी फेमस हैं. वहीं, उन्होंने इस मूवमेंट के जरिए अपने लाइफ से जुड़ी एक किस्सा शेयर किया था. सयानी ने बताया था कि ‘जब मैं 7-8 साल की थी तो मुझे एक बूढ़े आदमी ने बस में घेर लिया था, उस समय मैंने खुद को बचाने के लिए उसके पैर को कुचल दिया जिससे वह चिल्लाने लगा. अपनी सुरक्षा के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है. महिलाओं को ऐसे लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए जिनके इरादे गलत हों.’ वहीं, ‘मीटू अभियान को अभी नहीं बल्कि 15-20 साल पहले आ जाना चाहिए था. यह अभियान आज की खास पीढ़ी के लिए हो रहा है. मैं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, जिन्होंने इसकी पहल की.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.