Boycott TMKOC: नहीं आई दयाबेन तो फैंस को आया गुस्सा, शुरू हुआ 'तारक मेहता..' का बायकॉट

Boycott Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन की वापसी को लेकर मेकर्स और प्रोड्यूसर असित कुमार को भारी पड़ गया है.

Published date india.com Published: December 3, 2023 2:42 PM IST
Boycott TMKOC: नहीं आई दयाबेन तो फैंस को आया गुस्सा, शुरू हुआ 'तारक मेहता..' का बायकॉट

Boycott Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी का मशूहर शो है औऱ करीब 14 सालों से चल रहा है. टीवी का पॉपुलर सिटकॉम शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बरसों से लोगों की नंबर वन पसंद बना हुआ है. शो पिछले लंबे समय से विवादों में घिरा हुआ है. कई बड़े और पुराने कलाकार ने शो छोड़ने के बाद मेकर्स पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इसी बीच में इसके प्लॉट में कितने सारे बदलाव किए गए लेकिन इसमें अब पहले वाली बात नहीं रही. शो को लेकर अक्सर चर्चा होती है कि इसमें दिशा वकानी दयाबेन के रोल में फिर से लौटने वाली हैं और हर बार दर्शकों का दिल टूट जाता है.  इन सबके बीच दयाबेन की वापसी को लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. मेकर्स हर बार फैंस को दिलासा देते हैं कि दयाबेन की जल्द से जल्द शो में वापसी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिस वजह से फैंस खासे नाराज नजर आ रहे हैं.

दया बेन की वापसी पर हंगामा

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स ने फैंस और ऑडियंस की बेसब्री को देखते पिछले कई एपिसोड से दयाबेन की एंट्री से जुड़ी कहानी दिखा रहे हैं. दयाबेन के स्वागत की तैयारियां न सिर्फ गड़ा फैमिली बल्कि पूरा गोकुलधाम करते हुए दिखाई दिया. लेकिन अब अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि किसी कारणवश दयाबेन नहीं आ पाई.

टूट गए जेठालाल, नहीं आई दया

आखिरकार दयाबेन गोकुलधाम में एंट्री करने वाली थी… इसके बाद, टप्पूसेना ने जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी. इन सबके बीच, जेठालाल ने अचानक एक कार को अंदर आते देखा, और उन्हें बेहद खुशी हुई, वह दयाबेन नहीं थी. इस क्लिप में असल मोड़ तब आया जब मेहता साहब चिंता में दिखाई दिए. जेठालाल अपनी खुशी को रोक नहीं पा रहे थे और डांस करने लगा, उन्होंने तुरंत बापूजी को बुलाया और आसपास के सभी लोगों में खुशी फैला दी.

फैस हुए नाखुश

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का बायकॉट करते हुए एक यूजर ने प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी को भी आड़े हाथ लिया. एक यूजर ने लिखा, “असित कुमार मोदी, अपने व्यूवर्स का दिल तोड़कर आप खुश होंगे और अब नया एपिसोड देखने की कोई वजह नहीं है. हम समझते हैं आप क्या करना चाहते हैं. आपको शर्म आनी चाहिए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अगर दया को नहीं ला सकते तो कैरेक्टर का ही एंड कर दो यार.. इतना हाइप क्यों क्रिएट कर करके हमारी फीलिंग के साथ खेलते हो.” एक और यूजर ने लिखा,”दया एंड जेठा… बायकॉट तारक मेहता… कुछ लिखने का मन नहीं कर रहा है, बस इतना ही की दिल तोड़ दिया..”

2017 से दूर हैं दया बेन

गौरतलब है कि Disha Vakani ने 2008 में सिटकॉम में लीड रोल प्ले किया था. शो में उनकी परफॉर्मेंस ने उन्हें बड़ी प्रसिद्धि दिलाई, जिससे टेलीविजन प्रेमियों के बीच उनका एक बड़ा फैनबेस बन गया. हांलाकि, सितंबर 2017 में वह छुट्टी पर चली गईं और दुर्भाग्य से कभी वापस नहीं आईं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.