Broken But Beautiful 3 Trailer: 'ब्रोकेन बट ब्यूटिफुल 3' का ट्रेलर लॉन्च, सिद्धार्थ और सोनिया का दिखा रोमांस

Broken But Beautiful 3 Trailer: ऑल्ट बालाजी की नई वेब सीरीज ब्रोकेन बट ब्यूटिफुल 3 का ट्रेलर जारी हो गया है और फैंस जमकर इसपर प्यार लुटा रहे हैं.

Published date india.com Updated: May 14, 2021 1:30 PM IST
Sidharth Shukla's Broken But Beautiful 3 Co-Star Sonia Rathee Remembers His 'Infectious Smile' in Emotional Post
Sidharth Shukla's Broken But Beautiful 3 Co-Star Sonia Rathee Remembers His 'Infectious Smile' in Emotional Post

Broken But Beautiful 3 Trailer Out: ऑल्ट बालाजी की अपकमिंग वेब सीरीज ‘ब्रोकेन बट ब्यूटिफुल 3’ (Broken But Beautiful 3 ) के तीसरे सीजन का इंतजार दर्शकों के बीच बेसब्री से हो रहा है और अब फैंस का सब्र खत्म हो गया है क्योंकि इसका ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है. इस वेब सीरीज में टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) मुख्य किरदार में दिखेंगे और उनके साथ सोनिया राठी (Sonia Rathee) अहम भूमिका में नजर आएंगी.

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल (Broken But Beautiful) का दोनों पार्ट हिट साबित हुआ था. अब तीसरे सीजन का ट्रेलर भी फैंस को पागल कर रहा है. रिलीज डेट के बाद अब सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने ईद के मौके पर रिलीज कर दिया हैं, जिसको देखने के बाद अब तीसरे सीजन को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

View this post on Instagram

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor)


ट्रेलर रिलीज करते हुए एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- ‘ईद और अक्षया तृतीया के मौके पर दुनिया के लिए दुआएं! जल्द सब ठीक हो… हमारी दुनिया और हमारे दिल ️जुनून कभी खत्म नहीं होता, वह बदल जाता है. रूमी और अगस्त्य की कहानी कुछ ऐसी ही है. कभी-कभी आप जो चाहते हैं वह नहीं होता.’ हम चाहते हैं कि हमारे शो की घोषणा बेहतर समय पर हो सके. फिर भी, हम आशा करते हैं कि इन कठिन समय के दौरान #BrokenButBeautiful3 आपके ब्रेक के रूप में काम कर सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.