By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Case Registered Against Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Munmun Dutta Over Casteist Word
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम Munmun Dutta उर्फ बबीता की हो सकती है गिरफ्तार! इंदौर में केस दर्ज
Babita Ji Is In Trouble Again: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता पर इंदौर में केस दर्ज.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Munmun Dutta In Trouble Again: टीवी धारावाहिक “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के खिलाफ सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दलित समुदाय को लेकर जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में यहां मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि अखिल भारतीय बलाई महासंघ के अध्यक्ष मनोज परमार की शिकायत पर दत्ता (Munmun Dutta) के विरुद्ध अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के संबद्ध प्रावधान के तहत मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई.
परमार ने अपनी शिकायत में कहा था कि दत्ता (Munmun Dutta) द्वारा वीडियो में एक जातिवादी शब्द का इस्तेमाल किए जाने के कारण समूचे अनुसूचित जाति वर्ग, विशेषकर वाल्मीकि समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं. बहरहाल, “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में बबीता (Munmun Dutta) का किरदार निभाने वाली दत्ता मामला दर्ज होने से पहले ही अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए क्षमा मांग चुकी हैं.
अभिनेत्री ने 10 मई को सोशल मीडिया पर जारी अपने माफीनामे में कहा था कि किसी भी व्यक्ति की भावनाओं को चोट पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था और “भाषा संबंधी अवरोध के कारण के कारण” उन्हें संबंधित शब्द के अर्थ के बारे में गलत जानकारी थी.
Also Read:
-
'शाहरुख खान के इस को-स्टार के पास 7 सालों तक नहीं था काम', अब हैं नंबर वन टीवी शो का हिस्सा
-
TMKOC के पुराने ‘टप्पू’ ने मुनमुन दत्ता संग सगाई पर फिर तोड़ी चुप्पी, कहा 'मम्मी भड़क गईं...'
-
'मेकर्स ने हाथ-पैर जोड़े…'फिर भी जानें क्यों दया भाभी ने नहीं की तारक मेहता में वापसी, अब जेनिफर मिस्त्री ने बताया सच
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें