RRKPK: 'रॉकी और रानी' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, रिलीज से पहले ही छाप लिए इतने करोड़

Rocky Aur Rani Ki prem Kahani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी औऱ रानी की प्रेम कहानी जल्द ही पर्दे पर आने वाली है.

Published date india.com Updated: July 24, 2023 1:05 PM IST
RRKPK: 'रॉकी और रानी' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, रिलीज से पहले ही छाप लिए इतने करोड़

Film RRKPK: रणबीर सिंह आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का क्रेज फैंस के बीच बरकरार है. करण जौहर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आलिया और रणबीर की जोड़ी हिट हो रही है. वहीं रिलीज पहले फिल्म की पूरी टीम इसके प्रमोशन में जोर शोर से लगी हुई है. फिल्म के गाने और ट्रेलर रिलीज होने के बाद सेंसर बोर्ड भी एक्टिव हो गई है. फिल्म में कुछ बदलाव के साथ कुछ सीन्स पर कैंची चला दी. हालांकि इस बीच में फिल्म के मेकर्स के लिए अच्छी खबर ये है कि फिल्म ने अपनी बजट का आधा हिस्सा पहले ही कमा लिया है. ऐसे में आइए जानते हैं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से कैसे सीन्स में  क्या बदलाव होंगे और अबतक फिल्म कितना कमाई कर चुकी है.

फिल्म में होंगे ये बदलाव

TOI के रिपोर्ट्स के अनुसार, करण जौहर और फिल्म मेकर को सेंसर बोर्ड ने लोक सभा के रेफरेंस वाला एक सीन हटाने की मांग की है. साथ ही फिल्म के वो डायलॉग हटाने का आदेश दिया है, जिसमें बंगाल सीएम ममता बनर्जी का नाम लिया गया है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म मेकर्स को बताया है कि फिल्म में कई बार गालियों का इस्तेमाल किया गया है. इसलिए गालियों वाली डायलॉग हटाने का आदेश देते हुए सभी जरूरी बदलाव कर दिए हैं. जिसके बाद मेकर्स ने सेंसर बोर्ड का मान रखते हुए इस डायलॉग्स को रेप्लस कर दिया है.

रिलीज से पहले कर ली इतनी कमाई

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के कमाई की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को बनाने में 160 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं तो इसके प्रिंट एंड पब्लिसिटी में 18 करोड़ खर्च हुए हैं. इस फिल्म की टोटल बजट 178 करोड़ रुपये हैं जो मार्केट में बड़ा बजट है. वहीं रिलीज होने से पहले ही फिल्म ने अपना फायदा कमा ली है. फिल्म सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूज़िक राइट्स से 160 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी हैं. इसके साथ ही काउंटर टिकट से 45 से 48 करोड़ का कलेक्शन होते ही फिल्म ब्रेक इन पॉइंट पर पहुंच जाएगी. फिल्म को लेकर ऐसे रिस्पांस मिलने के बाद देखा जाए तो मेकर्स को नुकसान पहुंचने का खतरा टल गया है .अब आगे फिल्म जितना पैसा कमाएगी, उसे प्रॉफिट में काउंट किया जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.