By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Chandu Champion Shooting In Low Connectivity Area Of Kashmir Karthik Ayran Faced Problems
Chandu Champion: कश्मीर के लो-कनेक्टिविटी एरिया में हुई फिल्म की शूटिंग, कार्तिक आयर्न को आई ये दिक्कतें
Chandu Champion: एक्टर कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म चंदू चैंपियन के मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग में काफी मेहनत की है. वे किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे.
Chandu Champion: एक्टर कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म चंदू चैंपियन वास्तव में साल की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक है. ये फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी रही है. फिल्म की शूटिंग को लेकर पिछले कुछ समय से काफी चर्चा है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म को दुनिया के कई रियल खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्माया गया है. और अब यूनाइटेड किंगडम से लेकर महाराष्ट्र के डब्ल्यूएआई और कश्मीर की खूबसूरत वादियों का नजारा कैप्चर किए हुए इस फिल्म को लेकर एक और हैरान करने वाली अपडेट सामने आई है.
दरअसल इस फिल्म में कश्मीर की अरु घाटी की नैचुरल सुंदरता को बड़े पैमाने पर कैद किया है. विशाल पहाड़ से लेकर दीवाना कर देने वाले नजारों तक, यह फिल्म निश्चित रूप से एक रोमांचक अनुभव होगी. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म शूटिंग लोकेशन तक पहुंचने के लिए कार से 30 मिनट लगते थे और फिर 20 मिनट की खड़ी चढ़ाई की दूरी चलकर तय करनी होती थी.
इसके साथ ही टीम को उपकरण ऊपर ले जाने में मदद के लिए रस्सियों की जरूरत पड़ती थी. ऐसे में लोकेशन तक पहुंचना अपने आप में एक बड़ा काम था. यहीं नहीं जिस जगह पर टीम शूट कर रही थी वहां कनेक्टिविटी भी नहीं थी और उन्हें केवल होटलों में ही कनेक्शन वापस मिलता.
https://www.instagram.com/reel/Cxxqt9zvcq2/?igsh=MWJwOGlvdzVzdTBmeA==
यह फिल्म कार्तिक और कबीर की साथ में पहली फिल्म है और सुपरहिट सत्यप्रेम की कथा के बाद साजिद नाडियाडवाला के साथ दूसरी फिल्म है. यह तिकड़ी एक ऐसे व्यक्ति की दिलचस्प रियल कहानी लेकर आ रही है जिसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया था. चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को अपनी ग्रैंड रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है.
(इनपुट एजेंसी)
Also Read:
-
'ऐसे पीआर हथकंडे नहीं अपनाती', Kriti Sanon के खिलाफ 'रील लाइक' करने पर Yami Gautam का करारा जवाब
-
Iran–Israel war: हिना खान का ‘मोदी सपोर्ट’ पोस्ट वायरल, फैंस vs ट्रोल्स आमने-सामने, सोशल मीडिया पर बवाल!
-
Divya Bharti Death के बाद Sridevi ने संभाली ‘लाडला, फिर कुछ ऐसा हुआ घबरा गईं एक्ट्रेस, गायत्री मंत्र का जाप, फिर मौत भी...
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें