बस कुछ ही देर में साल 2018 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘2.0’ यानी ‘रोबोट 2’ का ऑडियो लॉन्च होने वाला है. ये ऑडियो लॉन्च बहुत ही भव्य इवेंट में किया जा रहा है. इस ऑडियो लॉन्च इवेंट के लिए जो तैयारी की गयी है उतनी तैयारी तो शायद किसी की शादी के लिए भी नहीं की जाती है. फिल्म के पोस्टर्स को देख फैन्स पहले से ही उत्साहित हैं और अब इस भव्य लॉन्च के पहले की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देख फिल्म के लिए आप और भी बेसब्र हो जायेंगे.
रजनीकांत और अक्षय कुमार की इस फिल्म का ऑडियो लॉन्च दुबई के बुर्ज पार्क में किया जा रहा है जो करीब 11,300 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है.
ऑस्कर विनर ए आर रहमान इस इवेंट में लाइव परफॉरमेंस देने वाले हैं.
इस इवेंट को होस्ट करेंगे करण जौहर, राणा दग्गुबती और आरजे बालाजी.
Add India.com as a Preferred Source
ख़बरों के मुताबिक इवेंट का हिस्सा दुबई के राजा भी बन सकते हैं.
तमन्ना भाटिया का लाइव डांस परफॉरमेंस होगा.
फिल्ममेकर्स ने इस इवेंट के लिए दुबई के कई मॉल में LED स्क्रीन लगवाई है. और इस इवेंट का सीधा प्रसारण इन स्क्रीन्स पर दिखाया जायेगा. माना जा रहा है कि करीब 1 लाख लोग इस इवेंट को देखेंगे.
ख़बरों के मुताबिक फिल्ममेकर्स ने इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए 40 करोड़ का बजट बनाया है. जी हां, बिलकुल सही पढ़ा आपने. जितने बजट में एक बड़ी फिल्म बन तक तैयार हो जाती है उतने में तो सिर्फ फिल्म का प्रमोशन किया जायेगा.
इस फिल्म से जुड़ी ताज़ा ख़बरों के लिए हमसे जुड़े रहें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.