
Neha Singh
Nothing to say... more to understand ... और पढ़ें
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है. फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया है. शाहिद कपूर, राजा रावल रतन सिंह के रोल में हैं और रणवीर सिंह, अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते नज़र आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर और पहला गाना ‘घूमर’ रिलीज़ हो चुका है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. जब से फिल्म का ट्रेलर बाहर आया है तभी से हर जगह रानी पद्मावती की असली कहानी बताई जा रही है. यूं तो ट्रेलर में आपने चित्तोड़गढ़ के भव्य किले का सेट देख ही लिया है लेकिन आज हम आपको असली चित्तोड़गढ़ किला और रानी पद्मावती का वो महल भी दिखाएंगे जो इतिहास की सालों पुरानी दर्दनाक कहानी बयां करती है.
माना जाता है कि राजा रावल रतन सिंह की पत्नी ‘पद्मावती’ बेहद खूबसूरत थी. उनकी ख़ूबसूरती के चर्चे दूर-दूर तक फैले हुए थे. पद्मावती की ख़ूबसूरती के बारे में जब अलाउद्दीन खिलजी को पता चला तो वो उन्हें देखने के लिए तड़प उठा और बहाने से चित्तोड़गढ़ के राजा रावल रतन सिंह के पास पहुंच गया. खिलजी रानी पद्मावती को देखने की इच्छा ज़ाहिर करता है लेकिन रानी उसके सामने नहीं आती बल्कि शीशे के ज़रिए देखने के लिए कहती हैं. खिलजी रानी पद्मावती की एक झलक शीशे में देखता है और उन्हें पाने के लिए तड़प उठता है.
देखिए रानी पद्मावती के महल के अन्दर का विडियो और वो शीशा जिसमें खिलजी ने उन्हें देखा था.
रानी पद्मावती को पाने की चाह में खिलजी चित्तोड़गढ़ पर हमला कर देता है और इस जंग में राजा रावल रतन सिंह की मृत्यु हो जाती है. खिलजी को लगता है कि अब वो रानी को पा सकता है लेकिन रानी पद्मावती अपने पति के मृत्यु की खबर सुनते ही बाकी राजपूत महिलाओं के साथ जौहर ले लेती हैं यानी एक बड़े आग के कुंड में कूद कर अपनी जान दे देती हैं. खिलजी जब महल के अन्दर जाता है तो उसे बस रानी पद्मावती की राख मिलती है.
चित्तोड़गढ़ का किला अब टूरिस्ट लोगों के लिए खोल दिया गया है. महल काफी हद तक खराब हो चुका है और इसमें बस वो कहानियां बची हैं जिसके बारे में जानने के लिए हर दिन कई टूरिस्ट यहां पहुंचते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.