
Neha Singh
Nothing to say... more to understand ... और पढ़ें
छठ पूजा देश के बड़े और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. इसे छठ इसीलिए कहा जाता है क्योंकि ये दिवाली के छठे दिन से शुरू होती है. इस त्योहार को ना सिर्फ बिहार में बल्कि देश के कई राज्यों के साथ-साथ दूसरे देश जैसे कि नेपाल, मॉरिशस और अमेरिका में भी मनाया जाता है. पर्व का प्रारंभ ‘नहाय-खाय’ से होता है, जिस दिन व्रती स्नान कर अरवा चावल, चना दाल और कद्दू की सब्जी का भोजन करती हैं. इस दिन खाने में सेंधा नमक का प्रयोग किया जाता है.
नहाय-खाय के दूसरे दिन यानि कार्तिक शुक्ल पक्ष पंचमी के दिनभर व्रती उपवास कर शाम में स्नानकर विधि-विधान से रोटी और गुड़ से बनी खीर का प्रसाद तैयार कर भगवान भास्कर की अराधना कर प्रसाद ग्रहण करती हैं. इस पूजा को ‘खरना’ कहा जाता है. इसके अगले दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि को उपवास रखकर शाम को व्रतियां टोकरी में ठेकुआ, फल, ईख समेत अन्य प्रसाद लेकर नदी, तालाब, या अन्य जलाशयों में जाकर अस्ताचलगामी सूर्य का अघ्र्य अर्पित करती हैं और इसके अगले दिन यानि सप्तमी तिथि को सुबह उदीयमान सूर्य को अघ्र्य अर्पित कर घर लौटकर अन्न-जल ग्रहण कर ‘पारण’ करती हैं, यानी व्रत तोड़ती हैं.
छठ के कई दिन पहले से ही इसके गाने जगह-जगह सुनाई देने लगते हैं. कहा जाता है कि छठ के गीत छठ मैया को प्रसन्न करते हैं और वो अपने भक्तों के सारे कष्ट दूर कर उन्हें अच्छे जीवन के लिए आशीर्वाद देती हैं.
तो आइए नज़र डालते हैं कुछ फेमस छठ गीतों पर.
केलवा के पात पर
मारबो रे सुगवा
हो दीनानाथ
छठी मइया के दिहल ललनवा
दउरा मथवा पे उठाईं ऐ पिंटू के पापा
पटना के घाटे अरघ देहब
इस वर्ष 26 अक्टूबर को षष्ठी है. इस पर्व में स्वच्छता और शुद्धता का विशेष ख्याल रखा जाता है. इस पर्व में गीतों का खासा महत्व होता है. छठ पर्व के दौरान घरों से लेकर घाटों तक पारंपरिक कर्णप्रिय छठ गीत गूंजते रहते हैं. व्रतियां जब जलाशयों की ओर जाती हैं, तब वे छठ महिमा की गीत गाती हैं. इस दिन गांव से लेकर शहरों तक के लोग छठव्रतियों को किसी प्रकार का कष्ट न हो इसका पूरा ख्याल रखते हैं.
आईएएनएस से इनपुट लेकर
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.