Chhichhore एक्टर नवीन पॉलीशेट्टी हुए सड़क दुर्घटना का शिकार, जानें अब कैसी है हालत

Naveen Polishetty Meet With An Accident: अभिनेता नवीन पॉलीशेट्टी को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो अमेरिका में एक दुर्घटना का शिकार हो गए हैं.

Updated: March 29, 2024, 10:02 AM IST

Naveen Polishetty Meets With Accident In US: अभिनेता नवीन पॉलीशेट्टी (Naveen Polishetty) को आपने कई सारी फिल्म और वेब सीरीज में देखा होगा. नवीन ने तेलुगु और हिंदी सिनेमा दोनों में ही काम किया हुआ है और उन्हें आपने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की सुपरहिट फिल्म छिछोरे (chhichhore) में भी देखा होगा. ऐसे में अब एक्टर को लेकर अब खबरें आ रही हैं कि वो एक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं. जी हांनवीन पॉलीशेट्टी अमेरिका में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं (Naveen Polishetty Meets With Accident) और इसमें उन्हें काफी चोट भी आई है, तो आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर औऱ अब कैसी है एक्टर की हालत.

अमेरिका में हुआ सड़क हादसा

हिंदी और तेलुगु फिल्मों के मशहूर अभिनेता और राइटर नवीन पॉलीशेट्टी से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर एक्टर के फैंस की चिंता बढ़ सकती है. दरअसल एक्टर को लेकर खबरें हैं कि वो अमेरिका में एक हादसे का शिकार हो गए हैं और इसमें उन्हें अच्छी खासी चोटें भी आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सीडेंट में नवीन को काफी चोटें आई हैं और उनके कंधे में भी फ्रैक्चर हो गया है.

हाथ में हुआ है फ्रैक्चर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवीन अमेरिका के डलास में बाइक चला रहे थे, इसी दौरान उनका नियंत्रण बिगड़ी और बाइक सड़क पर बुरी तरह से फिसल गई और बहुत संभालने के बाद भी वो खुद को हादसे से बचा नहीं पाए हैं. अभिनेता के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है और फिलहाल वह अमेरिका में ही इलाज करा रहे हैं और ठीक हो रहे हैं. फिलहाल नवीन या उनकी टीम की तरफ से ‘छिछोरे’ एक्टर के एक्सीडेंट पर अब तक किसी भी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

नवीन को आपने सुशांत के संग छिछोरे में एसिड की भूमिका निभाई में देखा होगा. इसके साथ ही वो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं और उन्होंने साल 2019 में फिल्म एजेंट साई श्रीनिवास अथरेया से अपनी शुरुआत की थी और इसके लिए उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड साउथ में बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.