Khatron Ke Khiladi 12: ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 12 को अपना विजेता मिल गया है. कोरियोग्राफर तुषार कालिया को रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ (केकेके) 12 का विजेता घोषित किया गया. उन्होंने 20 लाख की पुरस्कार राशि और एक कार के साथ ट्रॉफी जीती. शो में फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू पहले रनर-अप थे. खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन को फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था. केकेके 12 के ग्रैंड फिनाले में ‘सर्कस’ की स्टारकास्ट रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े भी गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे. शो जीतने के बाद तुषार कालिया को सोशल मीडिया पर बधाई संदेश मिल रहे हैं.
रोहित ने शो में ‘सर्कस’ के अभिनेता जॉनी लीवर, संजय मिश्रा और वरुण शर्मा का भी स्वागत किया.ग्रैंड फिनाले रविवार को हुआ और इसे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया गया. फाइनल टास्क तुषार, फैसल और मोहित मलिक के बीच हुआ. टास्क करने से पहले फैसल ने कहा कि अगर वह जीत गए तो वह इसे अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स को समर्पित कर देंगे. वहीं मोहित ने स्टंट अपने बेटे एकबीर को समर्पित किया था. हालांकि बेहद कम समय में टास्क पूरा कर तुषार कालिया ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की.
बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 12 को कोरोना वायरस संकट के बीच साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शूट किया गया. शो अन्य प्रतियोगियों में श्रीति झा, निशांत भट, जन्नत जुबैर, शिवांगी जोशी, एरिका पैकर्ड, चेतना पांडे, कनिका मान, अनेरी वजानी और राजीव अदतिया थे. तुषार ने कोरियोग्राफर के रूप में ‘झलक दिखला जा 6’ और ‘झलक दिखला जा 7’ सहित डांस रियलिटी शो में भी भाग लिया है. वह रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के छठे और सातवें सीजन में स्टेज डायरेक्टर भी थे. वह डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में जज भी थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.