शादी के बाद अब इस होटल में रिसेप्शन देंगे कपिल और गिन्नी, आएंगे कई बड़े स्टार्स!!

कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी के बाद से ही मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं.

Published date india.com Updated: December 22, 2018 9:00 AM IST
शादी के बाद अब इस होटल में रिसेप्शन देंगे कपिल और गिन्नी, आएंगे कई बड़े स्टार्स!!

कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी के बाद से ही मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं. कपिल और गिन्नी ने 12 दिसंबर को पंजाब के जालंधर में शादी रचाई थी. कपिल और गिन्नी फिलहाल रिसेप्शन देने की तैयारियों में व्यस्त है. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ये कपल मुंबई के JW Marriott में रिसेप्शन देने की तैयारी में है.

मीडिया खबरों के मुताबिक कपिल और गिन्नी के रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के आने की उम्मीद जताई जा रही है. इनके रिसेप्शन का कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया भी काफी वायरल हो रहा है. कपिल और गिन्नी की शादी में कॉमेडी नाइट्स शो के टीम मेंबर्स और उनके कई दोस्त भी शरीक हुए जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गईं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो कपिल जल्द ही द कपिल शर्मा शो के नए सीजन के साथ टीवी पर कमबैक करेंगे. हाल ही में सारा अली खान और रणवीर सिंह कपिल शर्मा शो के नए सीजन के टीजर में नजर आए. टीजर में कीकू शारदा हमेशा की तरह स्टार्स को हंसाते हुए नजर आए. वहीं कपिल शर्मा भी मस्त अंदाज में दिखाई दिए. इस टीजर में भी रणवीर सिंह हमेशा की तरह अपने मस्त अंदाज में नजर आए.

द कपिल शर्मा शो का नया सीजन 29 दिसंबर से शनिवार-रविवार रात 9.30 बजे सोनी चैनल पर आएगा. इससे पहले रणवीर सिंह कानपुर वाले खुरानास शो को प्रोमोट करते दिखाई दिए थे. इससे पहले सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन (Sony Entertainment Television) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नए प्रोमो को जारी किया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.