बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
‘द कपिल शर्मा शो’ में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को गुदगुदाने वाले कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर पिछले चार महीनों से लापता थे. कई दिनों से उनकी कोई खबर नहीं मिल रही थी. जिसके बाद उनकी एक फ्रेंड ने उन्हें ढूंढने में लोगों से मदद मांगी थी. खबर फैलने के बाद अब सिद्धार्थ ने खुद सामने आकर अपना एक वीडियो शेयर किया है.
जिसमें उन्होंने बताया कि ‘मैं अभी बहुत परेशानी से गुज़रा हूं, मेरी फैमिली के खिलाफ मैंने शिकायत की थी जिनकी वजह से मानसिक रूप से मैं बहुत परेशान रहा. मैं फिलहाल जिस जगह पर हूं. यहां सेफ हूं और इन सबने मुझे काफी सपोर्ट किया है.
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि- ‘मैं दो दिन में मीडिया के सामने आऊंगा और पूरी बात बताऊंगा’
right now im in safe hands …will update you guys in 2-3days
A post shared by Sidharth Sagar (@sidharthsagar.official) on
बता दें कि सिद्धार्थ के लापता होने की खबर उनकी दोस्त सोमी सक्सेना ने सोशल मीडिया पर लिखी थी. ‘आप लोगों को याद है सिद्धार्थ सागर उर्फ सेल्फी मौसी उर्फ नसीर. ये शख्स पिछले चार महीने से लापता है. वे आखिरी बार 18 नवंबर 2017 को दिखा था. कोई नहीं जानता वो कहां है, वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. प्लीज उन्हें ढूंढने की कोशिश करिए. इस खबर को जीतना हो सके उतना फैलाएं.’
हालांकि इस पोस्ट को उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया था.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.