By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Corona Virus Lockdown Bhojpuri Actress Monalisa Shares Throwback Photo In Swimsuit People Asked To Donate Someting In Relief Fund
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का स्विमसूट में हॉट अंदाज, लोग बोले- कोरोना से मदद के लिए कुछ डोनेट करो, फोटो मत शेयर करो
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी कोरोना के खौफ से खुद को सबसे अलग कर लिया है.
Bhojpuri sizzling queen Monalisa aka Antara Biswas: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी कोरोना के खौफ से खुद को सबसे अलग कर लिया है. वे घर में अकेले वक्त बिता रही हैं. इस खतरनाक वायरस से बचने का एक यही तरीका भी है कि अपने घर पर रहें और सोशल डिसटेंस बनाए रखें. बॉलीवुड सेलेब्स का अपने घर पर अकेले वक्त बिताने का अनुभव कैसा है इसे वे सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करके बता रहे हैं. ऐसे में मोनालिसा अपनी फोटो एलबम देख रही हैं और अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कर रही हैं. हाल ही में मोना ने फोटो शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- जब मैं स्विमिंग करती थी. अभी मैं घर पर हूं. आप भी रहिए. बता दें, इस फोटो में मोना बिना किसी मेकअप के सनबाथ लेती हुईं नज़र आ रही हैं. वे स्विम सूट में आराम फरमाती नज़र आ रही हैं.
View this post on Instagram
लॉकडाउन के दौरान मोनालिसा ने अपनी ट्रेवल डायरी खोल ली है और उसमें चुनिंदा तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं. मोना की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है. एक्ट्रेस ने जानकारी देते हुए कहा था कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स का आंकड़ा 3 मिलियन हो गए हैं. इस खुशी के मौके पर मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो किसी बच्चे की तरह कूद कूदकर डांस करती नजर आई थीं.
Also Read:
-
फरमान से शादी के बाद मोनालिसा का रो-रोकर बुरा हाल, मां-बाप-सनोज मिश्रा सब लपेटे में...बोलीं-सुसाइड कर लूंगी
-
'10 बार गलत छुआ…” बयान से मचा हड़कंप, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- 'वो गंदा काम करता है'
-
'10 बार गलत छुआ…” बयान से मचा हड़कंप, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- 'वो गंदा काम करता है'
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें