By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Coronavirus Should Be Afraid Of My Dad Says Hrithik Shares Video Of Rakesh Roshan Work Trending News Today 3 April
एक ही आदमी दे सकता है कोरोना वायरस को टक्कर, ऋतिक रोशन को पता है उनका नाम
ऋतिक रोशन लगातार अपने इंस्टाग्राम पर लॉकडाउन टाइम के दौरान कई वीडियो और फोटोज शेयर कर रहे हैं
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन में आजकल जोश व उत्साह काफी ज्यादा है और इसके पीछे की वजह उनके पिता व दिग्गज अभिनेता राकेश रोशन हैं. शुक्रवार को ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके पिता 71 साल की उम्र में बड़ी ही लगन के साथ वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं.
वीडियो के कैप्शन में ऋतिक ने लिखा, “यह हैं मेरे पिता, जो कभी हार नहीं मानते हैं. इस वक्त लड़ने के लिए हमें इसी तरह के दृढ़ संकल्प को अपनाने की आवश्यकता है.”
ऋतिक ने आगे लिखा, “इस साल वह 71 के हो जाएंगे और आज भी वह दिन में दो घंटा कसरत करते हैं. अभी हाल ही में पिछले साल वह कैंसर जैसी बीमारी से ठीक हुए हैं. मुझे लगता है कि वायरस को उनसे डरना चाहिए. बहुत ज्यादा डरना चाहिए.”
दुनिया भर में चल रही कोरोनावायरस के खिलाफ इस लड़ाई में ऋतिक निरंतर लोगों के बीच इसे लेकर जागरूकता का प्रसार कर रहे हैं.
हाल ही में उन्होंने एक मिनट, 42 सेकेंड की समयसीमा वाले एक वीडियो को साझा किया, जिसमें उन्होंने इसे फैलने से रोकने की अपील की.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें