कोविड-19: शिल्पा शेट्टी ने लोगों को दी यह सलाह, फोटो और कैप्शन ने जीता लोगों का दिल 

शिल्पा का यह संदेश उनके प्रशंसकों को खूब भा रहा है. इस पोस्ट को अब तक 68,044 लोग लाइक कर चुके हैं और यह जारी है.

Published date india.com Published: March 24, 2020 2:42 PM IST
Shilpa Shetty
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया में अपने फिटनेस के लिए मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक सोशल मीडिया सेंसेशन और स्टार भी हैं. शिल्पा समय-समय पर अपने पोस्ट से लोगों का मनोरंजन और उत्साहवर्धन करती रहती हैं. इस बार भी शिल्पा ने कुछ ऐसा ही किया. कोरोनावायरस के खिलाफ जंग को जीतने के लिए लोग अपने-अपने घरों में हैं और सार्वजनिक जगहों पर जाने से बच रहे हैं, ताकि इस घातक महामारी को फैलने से रोका जा सकें.

ऐसे समय में शिल्पा ने लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वह एक तस्वीर में जिमवेयर पहने दौड़ती नजर आ रही हैं. पोस्ट के साथ शिल्पा ने इसके कैप्शन में लिखा, “यह घड़ी हमारे आत्म-अनुशासन की एक सही परीक्षा है. किसी भी तरह के प्रलोभन में अपनी दिनचर्या में कोई परिवर्तन न आने दें. इस वक्त घर में रहने के दौरान अपने सपने और लक्ष्यों को पूरा करने का उपाय ढूंढ़ें. कुछ रचनात्मक और अलग ढूंढ़ निकालना ही इस समय की जरूरत है. अगर आप इसी तरह से आगे बढ़ते रहें, तो मुकाम से फासला बस कुछ इंच का होगा.”

शिल्पा का यह संदेश उनके प्रशंसकों को खूब भा रहा है. इस पोस्ट को अब तक 68,044 लोग लाइक कर चुके हैं और यह जारी है. बॉलीवुड में काम की बात करें, तो शिल्पा आने वाले समय में ‘हंगामा’ में नजर आएंगी, जिसमें परेश रावल, प्रणिता सुभाष और मीजान भी हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.