By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa If You Are Planning To Watch Vidyut Jammwal And Arjun Rampals Film Then Read This Review
Crakk: Jeetegaa Toh Jiyegaa : बना रहे हैं विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की फिल्म देखने का प्लान, तो पढ़ें ये रिव्यू
एक्शन किंग विद्युत जामवाल ने फिल्म में अपने एक्शन का जलवा बिखेरा है. वहीं बात करें अर्जुन की तो उन्होंने भी अपनी एक्टिंग से चार चांद लगाया है.
Crakk: Jeetegaa Toh Jiyegaa : यह फिल्म एक्शन से भरी है, जिसका अंदाजा दर्शक इसकी शुरुआत से लगा सकते हैं. दरअसल, ट्रेन के साथ शुरू होने वाली फिल्म में लीड एक्टर जबरदस्त डेयरडेविल स्टंट्स करते हुए नजर आते हैं, जिससे दर्शक साफ तौर से अंदाजा लगा सकते हैं कि पूरी फिल्म कैसी होने वाली है. इस दिलचस्प एक्शन थ्रिलर को आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है. जिसे विद्युत जामवाल और एक्शन हीरो फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. ऐसे में चलिए बताते हैं क्या है इस दमदार फिल्म का रिव्यू.
क्या है कहानी?
कहानी शुरू होती है सिद्धू (विद्युत जामवाल) के साथ, जो एक जज्बाती होने के साथ ही जाबाज मुंबई का रहने वाला युवक है, जो अपने सपनों की राह पर चलने के लिए तैयार है. जिसका मुकाम अंडरग्राउंड स्पोर्ट्स कंपीटीशन में पहुंचना है, लेकिन उसके माता-पिता इसके खिलाफ हैं. फिर भी, उसका जोश और उत्साह उसे उसके सपनों को पूरा करने के लिए उत्तेजित करता है, ऐसे में फिल्म में उसका रोमांचक सफर देखना अपने आप में मजेदार है. सिद्धू की कहानी उसके सपनों के पीछे के सफर का है, जहां उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. मैदान तक की राह पर, उसे अनजान खतरों से जूझना होता है, जो उसकी हौंसला अफजाई करते हैं. इस सफर को पार करने के बाद, सिद्धू की एंट्री मैदान यानी असली खतरे की दुनिया में होती है. इस खतरे से भरी दुनिया का देव (अर्जुन रामपाल) और उसके साथी मास्टरमाइंड हैं, जिसमें उसका पिता मार्क भी शामिल है.
फिल्म में हैं जबरदस्त एक्शन सीन्स
मैदान में पहुंचने के साथ ही सिद्धू को कई सारे सच पता चलते हैं, जिसे जानने में इसे पेट्रीसिया नोवाक (एमी जैक्सन) मदद करती है. हालांकि, सिद्धू कैसे अपने जीवन में देव की वजह से आए बदलाव का बदला लेता है? क्या वह देव को मात दे पाता है ? क्या अपने भाई के मौत का बदला ले पाएगा ? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए आपको इस एक्शन से भरी फिल्म को देखना होगा. फिल्म में विद्युत और अर्जुन के बीच हुए बहुत सारे जबरदस्त एक्शन सीन्स हैं, जिसमें दोनों आमने सामने नजर आएंगे. ऐसे में यह एक्शन सीन्स को देखना एक अलग एक्सपीरियंस है.
एमी जैक्सन और नोरा फतेही ने लूटी महफिल
एक्शन किंग विद्युत जामवाल ने फिल्म में अपने एक्शन का जलवा बिखेरा है. वहीं बात करें अर्जुन की तो उन्होंने भी अपनी एक्टिंग से चार चांद लगाया है. “क्रैक” में, एमी जैक्सन और नोरा फतेही ने भी कमाल की एक्टिंग की है, साथ ही उन्हें फिल्म में देखना दर्शकों को ताजगी का एहसास देगा. फिल्म में सब कुछ बहुत बढ़िया है, चाहे वह एक्टिंग हो, कहानी हो, एक्शन हो या डायरेक्शन. फिल्म की म्यूजिक भी बहुत लाजवाब है. इसकी खासियत है ग्राउंड ब्रेकिंग स्टंट कोरियोग्राफी, जो एक्शन फिल्म लवर्स को खूब पसंद आएगी. अगर आप दमदार एक्शन देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए बनी है.
फिल्म : क्रैक – जीतेगा तो जियेगा !
डायरेक्टर : आदित्य दत्त
कास्ट : विद्युत जामवाल , नोरा फतेही , अर्जुन रामपाल , एमी जैक्सन
ड्यूरेशन : 156.48 मिनट
स्टार : 3.5
Also Read:
-
2 साल की रिसर्च, 3 साल की कड़ी मेहनत, ऐसे शूट हुआ था 26/11 के हमले के जश्न का सीन, फूट-फूटकर रोए थे 'धुरंधर' के 2 एक्टर्स
-
2 साल की रिसर्च, 3 साल की कड़ी मेहनत, ऐसे शूट हुआ था 26/11 के हमले के जश्न का सीन, फूट-फूटकर रोए थे 'धुरंधर' के 2 एक्टर्स
-
Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ही दिखा 'धुरंधर 2' का गरदा, किसी ने 6 तो किसी ने बुक किए 10 टिकट, 2 होंगे इंटरवल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें