Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa Trailer : विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की फिल्म का एक्शनपैक ट्रेलर हुआ रिलीज, यहां देखें Video

'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' को आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है, और विद्युत जामवाल और अब्बास सैय्यद द्वारा प्रोड्यूस की गई है.

Published date india.com Published: February 9, 2024 5:47 PM IST
Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa Trailer : विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की फिल्म का एक्शनपैक ट्रेलर हुआ रिलीज, यहां देखें Video

Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa Trailer : जब एक्शन की बात आती है तो विद्युत जामवाल इस लिस्ट में सबसे ऊपर नजर आते हैं. अपनी एक्शनपैक फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर बड़े-बेड़े एक्शन हीरो की छु्ट्टी करने वाले विद्युत जामवाल अब अपनी नई फिल्म लेकर आ गए हैं. विद्युत की अपकमिंग फिल्म ‘क्रैक- जीतेगा तो जिएगा’ (Crakk- Jeetegaa Toh Jiyegaa) का धमाकेदार ट्रेलर आज (शुक्रवार) रिलीज कर दिया गया. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में विद्युत के साथ अर्जुन रामपाल भी एक्शन करते दिखाई देंगे. फिल्म में इन दोनों स्टार्स के अलावा नोरा फतेही भी लीड रोल में हैं. ट्रेलर की शुरुआत दो भाइयों द्वारा किए गए वादे से होती है क्योंकि वे ‘मैदान’ नाम के एक एक्शन गेम में एंट्री करने और इसे जीतने का सपना देखते हैं.

क्या है कहानी?

फिल्म दो भाईयों की कहानी पर बेस्ड है, जिसमें से एक लापता हो जाता है. अपने भाई की तलाश में विद्युत का सामना अर्जुन रामपाल से होता है, जो ‘मैदान’ गेम के मालिक का किरदार निभा रहे हैं. अर्जुन बताते हैं कि गेम के नियम और कानून उनके द्वारा बनाए गए हैं. फिल्म में नोरा फतेही विद्युत की प्रेमिका की गर्लप्रेंड की भूमिका में हैं, जबकि एमी जैक्सन कुछ एक्शन सीन में नजर आ रही हैं, जिससे पता चलता है कि वो शायद विद्युत के भाई को तलाश करने में उनकी मदद कर रही हैं. ट्रेलर में विद्युत को गेम में आमने-सामने देखा गया है जिसमें कुछ जबरदस्त एक्शन सेट शामिल हैं, जहां वह एक चलती गाड़ी से कूदते हुए और कई गुंडों से लड़ते हुए दिखाई देते हैं.

‘मेरिट से भी ऊपर आया हूं…’

ट्रेलर लॉन्च इवेंट की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जहां अर्जुर रामपाल, विद्युत जामवाल और नोरा फतेही को खूबसूरत ड्रेस में देखा गया. फिल्म के ट्रेलर पर फैंस का भी जबरदस्त रिएक्शन सामने आ रहा है. एक यूजर ने कहा, ‘मेरिट से भी ऊपर आया हूं…’ ये लाइन विद्युत पर सूट कर रही है. VJ हमें आप पर गर्व है.’ दूसरे फैन ने कहा, ‘विद्युत जामवाल, अर्जुन रामपाल का कॉम्बो रहेगा बेस्ट. पूरी टीम को शुभकामनाएं.’ आपको बता दें कि ‘क्रैक: जीतेगा तो जिएगा’ को आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है, और विद्युत जामवाल और अब्बास सैय्यद द्वारा प्रोड्यूस की गई है. आदित्य दत्त, रेहान खान, सरीम मोमिन और मोहिंदर प्रताप सिंह ने फिल्म की स्क्रीप्ट लिखी है, जो 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.