द कश्मीर फाइल्स पर बात करते हुए बोले Darshan Kumar, 'कहानी सुनकर कई महीनों तक सोया नहींं'- Video

Darshan Kumar On The kashmiri files: द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है, इतिहास के सच को सभी के सामने उजागर कर फिल्म लोगो के दिल से जुड़ गई है.

Updated: March 24, 2022, 11:39 AM IST

Darshan Kumar On The kashmiri files: फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स (The kashmiri files) बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और फिल्म 200 करोड़ के पास पहुंचे के पास है और लगातार लोग इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में रहे हैं. विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) निर्देशित फिल्म को जनता से जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है द कश्मीर फाइल्स का नाम बॉलीवुड के इतिहास में दर्ज हो गया है. बता दें कि फिल्म ने 22 मार्च तक कुल 190.10 करोड़ रुपये का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को रिलीज हुई थी, कोरोना ने बाद रिलीज हुई फिल्म स्पाइडर मैन, सूर्यवंशी और 83 को पहले ही वीक में पीछे छोड़ दिया था. ऐसे में इस फिल्म में लीड किरदार के तौर पर काम करने वाले दर्शन कुमार (Darshan Kumar) ने जी न्यूज से खास बीतचीत की है और अपने फिल्म में काम करने का अनुभव साझा किया है.

कृष्णा पंडित का किरदार निभा रहे दर्शन कुमार (Darshan Kumar) ने जी न्यूज से हुई खास बातचीत में बताया कि जबसे ये फिल्म शुरू हुई तबसे दर्शन सो नहीं पाए और वो खुदसे बड़बड़ाने लगे थे ,उन्होंने फ़िल्म ख़त्म होने के बाद मेडिटेशन किया ओर दो हफ़्ते का ब्रेक लिया इस डिप्रेशन से बहार आने के लिए. दर्शन ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने हमारी फिल्म की तारीफ को ये हमारे लिए गर्व की बात है. दर्शन ने बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर तरुण बजाज का उन्हे फ़ोन आया था की विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) उन्हें कश्मीर फाइल्स के लिए लीड रोल (कृष्णा पंडित) के लिए कास्ट करना चाहतें हे.


दर्शन ने आगे बताया कि जब पल्लवी और विवेक से मिलें तो उन्होंने दर्शन को बहुत से वीडियो दिखाए जो की उन्हें पुरे विश्व में घुमकर क़रीबन 700 लोगों से बात करके बनाए गए थे, ये वह लोग थे जो की कश्मीर 1990 के हादसे के भोगित थे. किस तरह से उन्हें मार दिया गया और किस तरह से उनके साथ जुर्म किया गया ये सब उन दर्शन को दिखाया गया. इन वीडियो को देखकर दर्शन स्तंभ रह गए .दर्शन ने स्क्रिप्ट पढ़ी और वो चाहते थे की ये सचाई सबके समने आना चाहिए, यही वजह है उन्होंने इस फ़िल्म के लिए हां कर दी. 32 सालों से जों कश्मीरी पंडित के सच अब तक छुपा हुआ हे वो इस फ़िल्म के माध्यम से बाहर आना चाहिए.

दर्शन ने बताया कि आज की ऑडियंस कंटेंट ओरिएंटेड है और वो रियलिस्टिक सिनेमा देखना चाहती है और इस फिल्म से कई आशाए थी क्यूँकि की ये फिल्म सच्ची घटनाओं पे आधरित हे तो ये लोगों को पसंद आएगी.  ये फिल्म उन कश्मीरी पंडितो की जंग हे ,आज दर्शन प्राउड फील करते हैं कि उनकी कोशिश कामयाब हुई. दर्शन ने बताया कि उन्होंने 13 पेज के मोनोलॉग को एक टेक में किया, उन्होंने पुरे मोनोलॉग की स्टडी और रिसर्च की. इस फ़िल्म की स्क्रीनिंग अमेरिका से स्टार्ट हुई जहाँ लोगों ने हमें जकर दुआएंदी और आए दिए ओर भारत में भी लोगों ने बोहोत दुआएं दी है. दर्शन ने बताया कि ये फ़िल्म सिर्फ़ सत्य घटनाओं पर आधरित पर है किसी धर्म जाति के ख़िलाफ़ नही है. ये फ़िल्म सिर्फ़ आतंकवाद के ख़िलाफ़ है.अनुपम खेर जी सालों से अपनी बात सबके सामने लाने की कोशिश कर रहे थे और इस ओर इस फिल्म कि वजह से यह पॉसिबल हो पाया है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.