धोखेबाज...चीटर..मतलबी..'The Traitors' की विनर बनीं Urfi Javed, मिल रही हैं गालियां और धमकी भरे मैसेज

हमेशा चर्चा में रहने वाला रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ खत्म हो चुका है और फिनाले में उर्फी जावेद ने अपनी शानदार गेम से सबका दिल जीतते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

Published date india.com Published: July 4, 2025 4:56 PM IST
Deceiver Cheater Selfish Urfi Javed became the winner the karan johar show the Traitors is getting abusive and threatening messages
Deceiver Cheater Selfish Urfi Javed became the winner the karan johar show the Traitors is getting abusive and threatening messages

उर्फी जावेद ने हाल ही में रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ जीत लिया है, जिसमें उन्होंने निकिता लूथर के साथ बाजी मारी और शो का टाइटल अपने नाम कर लिया. इस जीत के बाद उर्फी जावेद को सोशल मीडिया पर हेटिंग का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें उन्हें धमकी और गालियां मिल रही हैं.

रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ खत्म हो चुका है. जीत के बाद उर्फी ने सोशल मीडिया पर अपनी बिग बॉस से लेकर द ट्रेटर्स तक की जर्नी को याद किया. उन्होंने एक खास वीडियो शेयर किया जिसमें करण जौहर पहले बिग बॉस में उनका नाम अनाउंस कर रहे हैं और द ट्रेटर्स की विनर घोषित कर रहे हैं.

वीडियो शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा 
“बिग बॉस से निकलने के बाद द ट्रेटर्स जीतना. ये सफर आसान नहीं था. कई बार रोई, कई बार लगा अब नहीं होगा, लेकिन मैंने कभी रुकना नहीं सीखा. लोग क्या कहेंगे, ये कभी नहीं सोचा. शायद यूनिवर्स जानता था मुझे ये जीत कितनी जरूरी थी.”

उन्होंने आगे लिखा –
“बिग बॉस के बाद लगा था अब कुछ अच्छा नहीं होगा. उस वक्त दोस्तों से उधार लेकर कपड़े खरीदे थे. नहीं पता था वो उधार कब चुकाऊंगी. लेकिन मैंने खुद पर भरोसा रखा. लोग हमेशा शक करते रहे, आज भी करते हैं, लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा. नफरत ने कभी नहीं रोका और न आगे रोकेगी. मैंने तीन ट्रेटर्स को बाहर किया, ये सिर्फ किस्मत नहीं थी, ये मेरी स्ट्रैटेजी थी. आखिरी पल तक डटी रही.”

द ट्रेटर्स में उर्फी जावेद ने अपने बेबाक अंदाज़ और आत्मविश्वास से सबका दिल जीत लिया. उन्होंने ये गेम अपने तरीके से खेला और अपनी मेहनत से जीत हासिल की.

वहीं दूसरी ओर शो में जीत के बाद उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर धमकी और गालियों से भरे इंस्टा चैट्स के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “जब आपको कोई लड़की पसंद नहीं आती है, तब सिर्फ R शब्द छोड़ दिया जाता है. ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब मुझे इस तरह की धमकी या गाली दी जा रही है. ये मेरे कपड़ों की वजह से नहीं हुआ है बल्कि इसलिए हुआ है क्योंकि मैंने शो जीता है.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source
View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)


उर्फी जावेद के सपोर्ट में आए सेलेब्स

– पूरव झा: “ये क्या है?? तू एन्जॉय कर डार्लिंग. तू विनर है, मत ध्यान दे.”
– अर्जित तनेजा: “नफरत आपको कभी नहीं रोकनी चाहिए! तू बिल्कुल सही है.”
– अर्जुन बिजलानी: “दुखद. आप बिल्कुल सही हैं.आगे बढ़ती रहें.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.