Deepika Padukone Is Going To Become A Relative Of Sunny Deol Sister Getting Married With Deol Relative
सनी देओल की रिश्तेदार बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, बहन की शादी से जुड़ेगा रिश्ता, कैसे?
दीपिका पादुकोण की छोटी बहन अनीशा पादुकोण की जल्द ही देओल परिवार की रिश्तेदारी में शादी होने वाली है. आपको भी ये सुनकर हैरान हो सकती है लेकिन ये बात सच है.
Deepika Padukone is going to become a relative of Sunny Deol sister getting married with deol relative
दीपिका पादुकोण के मायके में जल्द ही शहनाई बजने वाली है. अनीशा लाइमलाइट से दूर रहती हैं और बैंगलुरू में ही रहकर अपनी जिंदगी जी रही हैं. जैसा की सभी जानते हैं कि अनीशा की सगाई दुबई के बिजनेमैन से हो चुकी है और वे जल्द ही शादी भी करने वाले हैं. इसी बीच उनके मंगेतर का नाम भी सामने आया है जो देओल परिवार का हिस्सा हैं.
अनीशा के मंगेतर रोहन आचार्य हैं जो दुबई में रहते हैं. वो एक कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव हैं. उनका फिल्मी दुनिया से कोई सीधा कनेक्शन नहीं है. लेकिन फैमिली बैकग्राउंड काफी फिल्मी है.
फैमिली कनेक्शन
रोहन के परिवार का बॉलीवुड से गहरा रिश्ता है उनके दादा सुमित आचार्य हैं, जो दुबई के एक बिजनेसमैन हैं. रोहन की मां चिमू आचार्य ने सुमित से शादी की थी. लेकिन सबसे बड़ा संबंध है कि रोहन की बहन दृशा आचार्य सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल की पत्नी हैं. बता दें, करण और दृशा की शादी 2023 में हुई थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे. इससे आप ये अर्थ लगा सकते हैं कि अनीशा जल्द ही देओल परिवार की रिश्तेदार बन जाएगी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शादी जल्द ही होने वाली है, लेकिन ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाकी है.
क्या करती हैं अनीशा पादुकोण?
अनीशा पादुकोण, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बहन और मल्टी-टैलेंटेड पर्सनैलिटी हैं. वे स्पोर्ट्स और मेंटल हेल्थ फील्ड में एक्टिव हैं. बैंगलुरू की रहने वाली अनीशा ने अपने पिता, पूर्व बैडमिंटन चैंपियन प्रकाश पादुकोण की तरह स्पोर्ट्स को अपनाया, लेकिन गोल्फ को अपना करियर बनाया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.