By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Deepika Padukone Katrina Kaif And Sophie Choudry Throwback Pictures Viral On Social Media
Katrina Kaif-Deepika Padukone के मॉडलिंग डेज की तस्वीरें वायरल, थ्रोबैक फोटो में पहचानना मुश्किल
Katrina Kaif-Deepika Padukone Throwback Photo: दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ की थ्रोबैक तस्वीर वायरल, आप भी खा जाएंगे धोखा.
Katrina Kaif-Deepika Padukone Throwback Pictures Viral: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इस वक्त बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं और दोनों ही सबसे अधिक कमाने वाली एक्ट्रेस में भी शुमार हैं. हालांकि ऐसा कम ही मौका होता है जब कैटरीना (Katrina Kaif) और दीपिका (Deepika Padukone) को एक ही फ्रेम में देखा जाए. लेकिन अब एक फोो सामने आ रही है जिसमें ये दोनों साथ में दिख रही हैं औऱ ये फोट करीब 8 साल पुरानी है.
दरअसल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ मशूहर मॉडल सोफी चौधरी (Sophie Choudhary) की फोटो वायरल हो रही है. दरअसल मार्क रॉबिन्सन ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘टॉमी हिलफिगर के फैशन शो के दौरान की तस्वीर, जिसमें दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और सोफी चौधरी हैं’.
अगर आप दायीं तरफ देखेंगे तो आपको कैटरीना कैफ के ठीक पीछे दीपिका पादुकोण खड़ी नजर आएंगी, इस दौरान उन्होंने ब्लैक जींस पहनी हुई है और उन्हें ब्लैक ट्यूब टॉप के साथ पेयर किया था. हालांकि तस्वीर में उनका चेहरा बहुत साफ नहीं दिख रहा है, लेकिन जाहिर है कि वो काफी यंग लग रही थीं. वहीं कैटरीना ने भूरे रंग का ट्रैकसूट पहना था और अपने घुंघराले बालों में वो भी पहचानी नहीं जा रही हैं. इस तस्वीर में एक और चर्चित चेहरा भी है और वो है सोफी चौधरी.
Also Read:
-
Deepika padukone Birthday: हिमेश रेशमिया के गाने में बैकग्राउंड डांसर थी दीपिका पादुकोण, अब बनी सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री
-
'मैंने अपना करियर बर्बाद कर लिया'...रणबीर कपूर संग ब्रेकअप के बाद खूब रोई थीं कटरीना कैफ, कहा 'सोचा था शादी करूंगी'
-
हिजाब में दीपिका पादुकोण तो रणवीर सिंह का लंबी दाढ़ी वाला लुक वायरल, ट्रोलर ने कहा 'भारत के लिए क्या किया'?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें