रणवीर को बर्फ का गोला चूसते देखकर दीपिका पादुकोण को आया प्यार बोलीं- मेरा बच्चा...

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह 6 जुलाई को 34 साल के हो गए.

Published date india.com Updated: July 8, 2019 9:41 AM IST
Ranveer Singh and Deepika Padukone
Ranveer Singh and Deepika Padukone (Instagram/ @deepikapadukone)

अभिनेता रणवीर सिंह, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के सिर्फ पति ही नहीं हैं बल्कि वह दीपिका के दोस्त, प्रेमी और उनके बच्चे भी हैं. रणवीर के 34वें जन्मदिन पर शनिवार को दीपिका ने रणवीर की एक पुरानी तस्वीर साझा की जिसमें वह बर्फ के एक गोले को चूसते नजर आ रहे हैं.

मलाइका की वजह से अच्छे दिखते हैं अर्जुन कपूर, क्या ये प्यार का असर है?

इस तस्वीर के कैप्शन में दीपिका ने लिखा, “संवेदनशील और भावपूर्ण, ध्यान रखने वाला और दयालु, उदार और विनीत, मजाकिया और बुद्धिमान, आनंददायी और भरोसेमंद..ये सबकुछ और इससे भी ज्यादा.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मेरे पति, मेरे दोस्त, मेरे प्रेमी, मेरे हमराज..कभी-कभार मेरे बच्चे, मेरा शिशु, मेरा पाइनऐप्पल, मेरा सनशाईन, मेरा रेनबो..तुम हमेशा इसी तरह से रहो. ढेर सारा प्यार.

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

फिल्म निर्माता फराह खान, जिनके साथ दीपिका ने अपनी पहली फिल्म में काम किया था, उन्होंने दीपिका के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, “यह वाकई में खूबसूरत है. इन सभी को हैप्पी बर्थडे.”

इस बीच, अपने जन्मदिन पर रणवीर ने अपनी आने वाली फिल्म ’83’ में अपने लुक का खुलासा किया जिसमें वह दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे.

(इनपुट आईएनएस)

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.