Deepika Padukone ने शेयर किया बेहद डरावना वीडियो, फैन बोले- 'क्या है ये समझ नहीं आया'

Deepika Padukone Spooky Video: दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अजीब डरावना वीडियो शेयर किया है.

Published date india.com Updated: July 28, 2021 10:27 AM IST
Deepika Padukone – Levis Advertisement Controversy
What is Deepika Padukone – Levis Advertisement Controversy All About?

Deepika Padukone Spooky Video: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों सोशल मीडिया से बेहद दूर है, लेकिन उनके फैंस अक्सर उन्हें नए-नए रुप में देखना चाहते हैं. बता दें कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) फिलहाल ‘पठान’ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक डरावना वीडिय शेयर किया है जिसे देखकर फैंस हैरान हैं.

दीपिका(Deepika Padukone) ने एक ग्रे-रंग का वीडियो शेयर किया, जिसमें वो फोटो फ्रेम में नजर आ रही हैं औऱ वो कुर्सी पर बैठी हुई हैं और कैमरा धीरे-धीरे उनके पास आता है और अचानक से ही वो कैची लेकर फ्रेम में घुसती हैं और अपनी तस्वीर को फोड़ देती हैं. दीपिका का ये वीडियो देखकर फैंस काफी कन्फ्यूज़ हो गए हैं कि क्या ये एक्ट्रेस की किसी अपकमिंग हॉरर फिल्म की तरफ इशारा है या कुछ और.


दीपिका ने कैप्शन के जरिए भी नहीं बताया है कि आखिर ये वीडियो है क्या?एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट कर लोग अलग-अलग तरह के अंदाज़े लगा रहे हैं.वीडियो के बैकग्राउंड में एक डरावना सा म्यूज़िक सुनाई दे रहा है वहीं आखिर में कुछ आई बॉल्स दिखाई देती हैं, एक्ट्रेस ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बस डरावना वाली इमोजी शेयर किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.