Lockdown: दीपिका पादुकोण ने शेयर की Throwback फोटो, बहन अनीशा ने किया मजेदार कमेंट

दीपिका की इस फोटो को 1.2 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

Published date india.com Updated: April 7, 2020 11:45 AM IST
Deepika Padukone
Deepika Padukone

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वह इंस्टाग्राम पर अपनी कोई ना कोई फोटो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में दीपिका ने अपनी एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. यह फोटो काफी वायरल हो रही है. दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी बचपन की एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में दीपिका खाने खाते हुए नजर आ रही हैं. दीपिका की इस फोटो पर उनकी बहन ने उनके हेयरस्टाइल पर चुटकी ली. इस फोटो पर कमेंट करते हुए अनीशा पादुकोण ने लिखा- ‘कटोरा कट’.

View this post on Instagram

Basic… @divya_narayan4 @aditya__narayan

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

photo

photo

दीपिका की इस फोटो को 1.2 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. फैन्स उनकी इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इसके साथ ही दीपिका ने अपनी एक और फोटो शेयर की है यह फोटो भी उनके बचपन की है. इस फोटो में दीपिका ने व्हाइट कुर्ता पजामा पहना हुआ है और उन्होंने मूंछे भी लगाई हुई हैं.

View this post on Instagram

May you always have clarity of thought & action…Happy #2020!🎉

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on


बता दें कि देश में फैले कोरोना वायरस को रोकने के लिए पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से रविवार को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए दिये जलाने का आग्रह किया था, जिसपर बॉलीवुड से उन्हें सपोर्ट भी किया . इस मौके पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी अपने घर की बालकनी में पहुंच गए. दोनों में हाथों में हाथ डालकर एकसाथ दीया जलाया और कोरोना के ख‍िलाफ एकजुटता और शांति का संदेश दिया. रणवीर सिंह ने जहां इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया, वहीं दीपिका ने भी इंस्‍टा स्‍टोरी में यही फोटो लगाई.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.