Deepika Padukone Walked The Ramp First Time After The Birth Of Her Daughter Black Glasses Bossy Style People Call Her Rekha
बेटी के जन्म के बाद पहली बार रैंप पर उतरीं दीपिका पादुकोण, काला चश्मा... बॉसी अंदाज...लोगों ने क्यों कहा- रेखा की बहन
दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ को जन्म देने के बाद काम से ब्रेक ले लिया था. वह कई दिनों तक नजर नहीं आई थीं. लेकिन अब लगता है कि दीपिका वापस काम के मूड में आ गई हैं और उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार रैंप वॉक किया.
Deepika Padukone walked the ramp first time after the birth of her daughter black glasses... bossy style people call her Rekha
दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ को जन्म देने के बाद काम से ब्रेक ले लिया था. वह कई दिनों तक नजर नहीं आई थीं. लेकिन अब लगता है कि दीपिका वापस काम के मूड में आ गई हैं और उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार रैंप वॉक किया. एक्ट्रेस ने सब्यसाची के लिए रनवे पर कदम रखा और फैन्स को चौंका दिया. बॉलीवुड प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाली दीपिका ने बेटी के जन्म के बाद पहली बार रनवे पर डेब्यू किया है. दीपिका पादुकोण ने व्हाइट ड्रेस में सभी का दिल जीत लिया. ‘ये जवानी है दीवानी’ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण व्हाइट पैंटसूट के साथ उसी कलर का मैचिंग ट्रेंच कोट पहने नजर आईं. दीपिका ने अपने लुक को ब्लैक ग्लव्स और गोल्डन क्रॉस नेकलेस से पूरा किया. उन्होंने चोकर और ब्रेसलेट भी पहने थे, जो ब्लैक ग्लव्स के ऊपर नजर आ रहे थे.
दीपिका पादुकोण ने रैंप पर वापसी की
बता दें कि दीपिका ने न सिर्फ स्टेज पर वॉक किया, बल्कि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को रिलीज हुए 7 साल भी पूरे हो गए, जो 25 जनवरी 2018 को रिलीज हुई थी.पिछले कुछ सालों में दीपिका ने सब्यसाची के डिजाइन्स के साथ खूब एक्सपेरिमेंट किए हैं. वह हर लुक में खूबसूरत ही नजर आती हैं.
लोगों ने बोला रेखा की बहन
दीपिका की इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक ने तो उनकी तुलना रेखा से कर दी. सभी को वह बिल्कुल रेखा जैसी ही लगीं. फैंस ने उन्हें ‘क्वीन’, ‘ट्रू क्वीन’ और यहां तक कि ‘डियर मदर’ तक कह डाला. हमेशा की तरह दीपिका पादुकोण ने अपने लुक को हेडबैंड से पूरा करके अपने फैंस को चौंका दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.