By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Deepika Ranveer Had A Secret Engagement 3 Years Before The Wedding Shocking Revelation Made In Karan Johar Show
Deepika-Ranveer ने शादी से 3 साल पहले ही कर ली थी सीक्रेट सगाई? Karan Johar के शो में हुआ शॉकिंग खुलासा, देखें वीडियो
Deepika Padukone and Ranveer Singh : दीपिका, प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ 'कल्कि 2898 एडी' में दिखाई देंगी.
Deepika-Ranveer Engagement : हर कोई सोच रहा था कि करण जौहर के ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ का पहला गेस्ट कौन होगा, आखिरकार इस सीक्रेट से पर्दा उठ चुका है. करण ने डिज्नीप्लस हॉटस्टार के साथ अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया. 2018 में अपनी शादी के बाद किसी शो में यह कपल की पहली एंट्री है. सामने आए प्रोमो वीडियो की शुरुआत में होस्ट करण जौहर ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बॉलीवुड रॉयल्टी के तौर पर इंट्रोड्यूज किया. फिर कथित रैपिड फायर राउंड के कई सवालों के दौरान करण ने दीपिका से पूछा कि क्या वह कभी रॉकी रंधावा के साथ डेटिंग करने पर विचार करेंगी. इसके जवाब में दीपिका पादुकोण जवाब में कहती हैं, ‘मैंने रॉकी रंधावा से शादी की है.’
दीपिका-रणवीर ने किया बड़ा खुलासा
आपको बता दें कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में रणवीर सिंह के कैरेक्टर का नाम था रॉकी रंधावा. करण जौहर के शो में ही रणवीर और दीपिका ने खुलासा किया कि शादी से 3 साल पहले ही उन्होंने सगाई कर ली थी. गौरतलब है कि लोकप्रिय चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के 8वें सीजन के पहले एपिसोड में स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे. एपिसोड के दौरान कपल ने बताया कि दोनों ने साल 2015 में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी. एपिसोड के प्रोमो में रणवीर और दीपिका को मजेदार सवालों का जवाब देते हुए दिखाया गया है. रणवीर ने बातचीत के बीच करण जौहर को को ‘ठरकी अंकल’ कहा.
‘मैं जाकर चप्पल रख देता हूं’
करण जौहर दोनों से पूछते हैं कि क्या उन्होंने गुपचुप तरीके से सगाई की थी ?, और इस पर रणवीर सिंह ने कहा, ‘साल 2015 में मैंने इसे प्रपोज किया था. इससे पहले कि कोई और आ जाए, मैं जाकर चप्पल रख देता हूं.’ दीपिका से पूछा गया कि क्या वह रॉकी रंधावा को डेट करेंगी तो उन्होंने खुलासा किया, ‘मैंने रॉकी रंधावा से शादी की है.’ इसके अलावा, जब दीपिका से पूछा गया कि अपने प्यारे पति के अलावा वह किसके साथ अच्छी केमिस्ट्री शेयर करती हैं, तो वह कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि ऋतिक के साथ मेरी केमिस्ट्री अच्छी है, जिसे हर कोई देखेगा.’
दीपिका पादुकोण के पास हैं कई प्रोजेक्ट
‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 नए गेम्स के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 26 अक्टूबर को स्ट्रीम के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें ऑल-टाइम फेवरेट रैपिड फायर भी शामिल है. शो के नए एपिसोड हर गुरुवार को आएंगे. प्रोफेशनल मोर्चे पर बात करें तो दीपिका पादुकोण के पास कई प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. वो ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगी. फिल्म में एक्टर एयरफोर्स पायलट का किरदार निभाएंगे. इसमें अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसके बाद दीपिका, प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’ में दिखाई देंगी. वो रोहित शेट्टी के पुलिस यूनिवर्स में भी शामिल हो गई हैं और ‘सिंघम 3’ में एक महिला पुलिसकर्मी की भूमिका निभाएंगी.
Also Read:
-
Ranveer Singh Vanity Van Reality: OTT पर ‘धुरंधर’ आते ही रणवीर सिंह की वैनिटी वैन को लेकर क्यों मचा हंगामा? क्या है सच्चाई
-
Dhurandhar 2 Teaser Review: खून की बारिश...खूंखार चेहरा...आंखों में बदले के अंगारे, इस बार पहले से ज्यादा खतरनाक होगा हमज़ा, लोग बोले- ये तो पहले से पता है, नया क्या है?
-
12:12 Time Bomb! इस वक्त ही क्यों आउट हो रहा है Dhurandhar 2 Teaser? सीक्रेट टाइम में मेकर्स ने खेला है मास्टरस्ट्रोक
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें