Kamal Haasan की बेटी होने के बावजूद Shruti Haasan को करना पड़ा स्ट्रगल, साउथ फिल्मों में चमकी किस्मत

Shruti Haasan birthday : श्रुति हासन टॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत, शांत और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं.

Published date india.com Published: January 28, 2024 6:38 AM IST
Kamal Haasan की बेटी होने के बावजूद Shruti Haasan को करना पड़ा स्ट्रगल, साउथ फिल्मों में चमकी किस्मत
Shruti Haasan भी उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो साउथ के साथ ही बॉलीवुड में भी पैर जमाकर काम कर करती हैं और श्रुति हासन अपनी एक फिल्म के लिए 1 से ढा़ई करोड़ रुपये फीस लेती हैं.

Shruti Haasan Birthday : दिग्गज एक्टर कमल हासन की बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हासन इस रविवार अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी खास जगह बना चुकीं श्रुति हासन को फिल्म हस्तियों से ढेर सारे शुभकामना संदेश मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली श्रुति (Shruti Haasan) अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. ऐसा माना जाता है कि स्टार किड्स् के लिए फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाना काफी आसान होता है, लेकिन श्रुति हासन के लिए ऐसा नहीं था. श्रुति हासन महान एक्टर कमल हासन (Kamal Haasan) की बेटी हैं, लेकिन इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करने से पहले उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है. हालांकि एक्ट्रेस ने कभी हार नहीं मानी और साउथ में कई सफल फिल्मों के बाद पॉपुलैरिटी हासिल की.

एक के बाद एक फिल्में हुईं फ्लॉप

श्रुति ने बहुत पहले एक चाइल्ड के रूप में फिल्म चाची 420 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके पिता कमल हासन ने लीड रोल प्ले किया, इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘हे राम’ के लिए एक गाना गाया था. अगली बार उन्हें फिल्म ‘लक’ में आयशा का किरदार निभाते हुए देखा गया. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही, उनकी फिल्म ‘दिल तो बच्चा है जी’ का भी कुछ ऐसा ही हश्र हुआ. श्रुति ने फिल्म 7 ओम् अरिवु और ओह माय फ्रेंड के लिए प्लेबैक सिंगर के रूप में भी काम किया. गाने को श्रुति हसन ने अपनी दिलकश आवाज दी है. इस गाने को सिद्धार्थ और श्रुति के बीच अद्भुत ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पर फिल्माया गया गया है.

मुंबई में नहीं हुआ जन्म

फिल्म ‘गब्बर’ में श्रुति की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ दर्शकों को खूब पसंद आई. श्रुति ने एक ही टाइटल से अलग-अलग भाषाओं में दो फिल्में भी कीं. फिल्म का नाम हिंदी में ‘रमैया वस्तावैया’ और तेलुगु में ‘रामैया वस्तावैया’ था. उन्होंने फिल्म रेस गुर्रम में अपने प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर और SIIMA पुरस्कार भी जीते हैं. कई लोगों का मानना है कि श्रुति हासन का जन्म मुंबई में हुआ है, लेकिन उनका जन्म रियल में चेन्नई में एक तमिल अयंगर परिवार में एक्टर कमल हासन और सारिका ठाकुर के घर हुआ था. उन्होंने अपनी प्राइमेट की शिक्षा चेन्नई के लेडी अंडाल स्कूल से पूरी की.

काफी पढ़ी-लिखी हैं श्रुति हासन

श्रुति हासन टॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत, शांत और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. शुरुआती लोगों के लिए, वह अपने स्कूली शिक्षा के दिनों में एक अलग नाम से जानी जाती है. जब वह स्कूल में पढ़ती थी तो वह उसकी पहचान दूसरों को बताना नहीं चाहती थी. फिर उसने अपना नाम बदलने का फैसला किया, और उन्होंने सीक्रेट तरीके से अपना नया नाम पूजा रामचंद्रन रख लिया. श्रुति ने मुंबई के सेंट एंड्रयूज कॉलेज से मनोविज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की और एक्टिंग को प्रोफेशन के रूप में चुनने से पहले कैलिफोर्निया में म्यूजिशियन इंस्टीट्यूट से संगीत सीखा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.