Dhadak Box office Collection: तीन दिन में कमाए 33 करोड़, दिल जीत रही है जाह्नवी-ईशान की फिल्म

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है.

Written by: Pooja Batra
Published: July 23, 2018, 1:39 PM IST

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. ये फिल्म महज तीन दिन में 33 करोड़ा रुपए कमा चुकी है. ‘धड़क’ ने ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8.71 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन 11.4 करोड़ रुपए की कमाए और रविवार को 13.92 रुपए का बिजनेस किया. फिल्म का निर्माण करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तले हुआ है. ट्रेड एनाल‍िस्ट तरण आदर्श ने धड़क की कमाई के बारे जानकारी देते हुए ट्वीट किया. Dhadak: 14 साल की उम्र में ईशान ने किया था पहला Kiss, चुप क्यों रह गई जाह्नवी?

बता दें, ट्रेड पंडितों ने इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस दिया है वहीं दर्शकों की ओर से मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. ‘धड़क’ फिल्म को भारत में 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. वहीं विदेश में ‘धड़क’ को 556 स्क्रीन्स मिली है. यानी कि कुल मिलाकर ‘धड़क’ को वर्ल्ड वाइज 2791 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. ‘

Dhadak

फिल्म की बात करे तो ‘धड़क’ डॉयरेक्टर नागराज मंजुले की मराठी फिल्म ‘सैराट’ का हिन्दी रिमेक है. डॉयरेक्टर शशांक खैतान की इस फिल्म को करण जौहर और नीरु जौहर ने प्रोड्यूस किया है. खास बात यह है कि सैराट का म्यूजिक कम्पोज करने वाले अतुल-अजय ने ही ‘धड़क’का भी म्यूजिक कम्पोज किया है. जाह्नवी की मां और अभिनेत्री श्रीदेवी कभी नहीं चाहती थी कि जाह्नवी फिल्मों में आए, क्योंकि उन्हें लगता था उनकी बेटी बहुत भोली और मासूम है वो इंड्रस्ट्री में काम के दांव-पेंच नहीं समझ पाएगी, इस इंडस्ट्री में काम करना इतना आसान नहीं है लेकिन जब उन्होंने पाया कि जाह्नवी अपने इस सपने को पूरा करने के लिए कितनी जुनूनी हैं तो वे मान गई. श्रीदेवी जाह्नवी की पहली फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित थीं. उन्‍होंने जाह्नवी को उनकी पहली फिल्‍म के लिए कई टिप्‍स भी दिये थे.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.