Dharmendra admitted to mumbai hospital in icu for breating problem Sunny and Bobby are taking care
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को कल यानी 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. बताया जा रहा है कि कुछ वक्त पहले से ही वो कई छोटी मोटी तकलीफों से गुज़र रहे थे. 89 साल के अभिनेता अब डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है. उनके कुछ और हेल्थ चेकअप होने बाकी हैं.
धर्मेंद्र को इस वक्त हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर्स देख रहे हैं. उनके डिस्चार्ज होने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है. उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल अपने पिता का ख्याल रख रहे हैं. बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र सांस लेने में तकलीफ की शिकायत लेकर अस्पताल आए थे. उन्हें आईसीयू में रखा गया है. खबर लिखने तक जानकारी के मुताबिक वो अभी सो रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक डॉक्टर्स का कहना है कि कोई घबराने वाली बात नहीं है. उनका इलाज चल रहा है. वो ठीक हैं. उनका यूरीन टेस्ट ठीक आया है. फिलहाल वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. कई और चेकअप बाकी हैं जो किए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स आने पर उनका बाकी का अपडेट दिया जाएगा.
बता दें, धर्मेंद्र 1 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. वो अपना अधिकतर समय फॉर्म हाउस में बिताते हैं. उन्हें वहां शांति मिलती है. एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने बताया था कि वो पंजाब से आते हैं. खेत-खलिहान में रहने की उन्हें आदत है. इनके बीच उन्हें सुकून मिलता है.
ये दिग्गज अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और पक्षी-पक्षियों के साथ अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.