ना तो ये मक्की की रोटी ना ही सरसों का साग, तो जानें आखिर क्या है धर्मेंद्र की फेवरिट डिश

Dharmendra Favourite Dish: बॉलीवुड के ही मैंन यानि की धरम पाजी आज भी खाने के बेहद शौकिन हैं और आज हम आपको बताएंगे कि कौन सी डिश है उनकी सबसे पंसदीदा

Published date india.com Published: August 31, 2025 8:26 AM IST
ना तो ये मक्की की रोटी ना ही सरसों का साग, तो जानें आखिर क्या है धर्मेंद्र की फेवरिट डिश

Dharmendra Favourite Dish: धर्मेंद्र भले ही अब फिल्मों में इतना ना दिखते हों लेकिन एक दौर में वो सबसे सफल एक्टर में से एक थे, हालांकि वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस के संग जुड़े रहते हैं. बता दें धर्मेंद्र अपने फार्म हाउस में रहते हैं औऱ यहां पर वो जमकर सब्जी उगाते हैं और ताजा हवा में सांस लेते हैं. पंजाबी परिवार से आने की वजह से जाहिर सी बात है कि वो खाने-पीने के जबरदस्त शौकिन रहे होंगे औऱ आज भी वो इसी तरह की जिंदगी ती हैं. ऐसे में हाल ही में एक्टर ने बताया है कि उन्हें खाने में सबसे अधिक क्या पसंद है.

धर्मेंद्र एक एपिसोड के लिए मेहमान बनकर लाफ्टर शेफ के सेट पर पहुंचे थे और यहां पर उन्होंने जमकर अपने दिल के राज खोले और जब कंटेस्टेंट ने धर्म जी से कहा कि वो शेफ हरपाल से उनका बदला लें तो एक्टर भी हंसी मजाक के मूड में आ गए. इसी दौरान धर्म पाजी ने कहा कि शेफ के सामने मीठे करेले खिला दो, जब उन्होंने ये कहा तो हर कोई हैरान रह गया. ऐसे में अब धर्मेंद्र ने जिक्र किया तो इस रेसिपी की वीडियो वायरल होने लगी.

View this post on Instagram

A post shared by Naaz style (@naazstyle_)


मीठे करेले बनाने के लिए सबसे पहले करेले – 4-5 मध्यम आकार के ले और फिर गुड़ या चीनी – 1 कप. इसके साथ ही पानी – 1 कप
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच. इसके बाद करेलों को अच्छी तरह से धो लें और उनके दोनों सिरों को काट लें. एक चाकू की मदद से करेलों के बीज और सफेद भाग को निकाल लें. एक बड़े पैन में पानी लें और इसमें करेलों को डालकर उबाल लें. करेले उबलने के बाद, उन्हें पानी से निकाल लें और ठंडा होने दें. एक पैन में गुड़ या चीनी और 1 कप पानी लें और इसे गरम करें. गुड़ या चीनी पूरी तरह से घुल जाने के बाद, इसमें इलायची पाउडर और केसर (यदि उपयोग कर रहे हैं) मिलाएं. ठंडे हुए करेलों को इस मिश्रण में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं. इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें और इसे 2-3 दिनों के लिए फ्रिज में रखें. 2-3 दिनों के बाद, मीठे करेले तैयार हो जाएंगे। आप इन्हें फ्रिज से निकालकर परोस सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.