Dharmendra Birthday:बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौको पर आइए जानते हैं उनकी और ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी के खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में में. इन दोनों के रिश्ते के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन ये वहां तक कैसे पहुंचे, ये हर कोई नहीं जानता. ‘तुम हसीन मैं जवान’ की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बीच प्यार पनपा और रील कपल का किरदार निभाते-निभाते वे धीरे-धीरे रियल कपल में बदल गए. धर्मेंद्र ने दूसरी शादी हेमा मालिनी से सबके खिलाफ जाकर की थी और इस वजह से उन्होंने अपनी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव किया था. ऐसे में आइए जानते हैं उनकी कहानी.
शादीशुदा होते हुए भी धर्मेंद्र को हुआ हेमा से प्यार
धर्मेद्र पहले से शादी शुदा थे और उनके बच्चे भी ये सब जानते हैं भी हेमा उनके प्यार में पड़ गई. धर्मेंद्र भी हेमा को अपना बनाना चाहते थे. लेकिन प्रकाश कौर को तलाक भी नहीं देना चाहते थे. दरअसल हिंदू विवाह अधिनियम के तहत हिंदू व्यक्ति को दो पत्नियाँ रखने की अनुमति नहीं देता था. कथित तौर पर, धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे लेकिन हेमा से भी दूर नहीं रह सकते थे. दूसरी ओर, हेमा मालिनी भी धर्मेंद्र के साथ रहने के लिए संजीव कपूर और जितेंद्र जैसे लोगों के शादी के प्रस्ताव ठुकरा रही थीं.
जानें क्या रखा था मुस्लिम नाम
ऐसे में तब दोनों ने यही रास्ता निकाला, उन्होंने धर्म बदला और मुस्लिम धर्म को अपना लिया. मुस्लिम पर्सनल लॉ को ध्यान में रखते हुए, जो एक मुस्लिम व्यक्ति को चार पत्नियों तक की अनुमति देता है. ऐसे में धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपना लिया और धर्मेंद्र ने अपना नाम बदलकर दिलावर खान केवल कृष्ण रख लिया, जबकि हेमा ने अपना नाम बदलकर आयशा बी आर चक्रवर्ती रख लिया.
आख़िरकार, 1980 में यह जोड़ा दिलावर और आयशा के रूप में शादी के बंधन में बंध गया. तीन साल बाद इस जोड़े ने ईशा देओल और उसके बाद अहाना देओल के साथ अपना परिवार शुरू किया. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने कभी भी अपने धर्म परिवर्तन के बारे में मीडिया में चर्चा नहीं की और इसके बारे में खुलकर कभी बात नही की थी वहीं 2004 में आउटलुक के साथ दिए एक इंटरव्यू में, उन्होंने धर्म परिवर्तन के आरोपों से इनकार करते हुए कहा, ‘यह आरोप पूरी तरह से गलत है, मैं उस तरह का आदमी नहीं हूं जो अपने हितों के लिए अपना धर्म बदल लेगा’.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.