Dharmendra Health: धर्मेंद्र की तबीयत खराब! सनी देओल संग इलाज के लिए गए अमेरिका

Dharmendra Health News: कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र की खराब हेल्थ कंडिशन की वजह से ब्रेक लिया है

Published date india.com Updated: September 12, 2023 10:02 AM IST
Dharmendra Health: धर्मेंद्र की तबीयत खराब! सनी देओल संग इलाज के लिए गए अमेरिका

‘गदर 2’ की रिलीज के बाद से ही सनी देओल लगातार चर्चा में बने हुए हैं. वहीं उनके पिता धर्मेंद्र की हालिया आई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है और इस फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किस ने हर किसी को हैरान कर दिया था. ऐसे में फिलहाल देओल परिवार अपने सफलता का जश्न मना रहा है. इसी बीच में खबर आ रही है कि बॉलीवुड के हीमैन यानि की धर्मेंद्र की तबियत कुछ सही नहीं चल रही है और उनकी सेहत को बेहतर करने के लिए सनी देओल अपने पिता के संग भारत सेदूर अमेरिका गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल अपने 87 वर्षीय पिता को लेकर अमेरिका निकले हैं. बताया जा रहा है मामला उनकी सेहत और इलाज से जुड़ा हुआ है. हालांकि, इस बारे में देओल परिवार ने कुछ नहीं बताया है. इस खबर से धर्मेंद्र के फैंस चिंता में आ गए हैं.

पिता को लेकर अमेरिका पहुंचे सनी देओल

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि धर्मेंद्र कुछ समय से हेल्थ इशूज का सामना कर रहे थे और ऐसे में अब उनसे बेटे सनी देओल उनके ट्रीटमेंट के लिए उन्हें अमेरिका ले गए है. सनी देओल ने करियर से कुछ दिनों का ब्रेक लिया है और अपने पिता का ख्याल रखने का फैसला किया है.

तीन हफ्तों तक भारत से दूर

खबर के मुताबिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि 87 वर्ष की उम्र के धर्मेंद्र अपने स्वास्थय से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं. ऐसे में सनी देओल उन्हें यूएसए ले गए हैं ताकि उनका अच्छे से इलाज करवा सके. सनी देओल और धर्मेंद्र 15-20 दिनों तक अमेरिका में रहेंगे. हालांकि धर्मेंद्र के स्वास्थय के बारे में कहा गया है कि फिक्र करने जैसी कोई बात नहीं है.

गदर 2 ने तोड़े रिकॉर्ड

बता दें कि सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दी है और जबरदस्त कमाई की है. फिल्म को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है और अब तक दर्शकों के सिर पर ‘गदर 2’ का खुमार सवार है.

इस फिल्म में दिखे थे धर्मेंद्र

90 के दशक के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को आखिरी बार फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में शबाना आजमी के साथ रोमांस करते हुए देखा गया था. इस फिल्म में उनके एक किसिंग सीन ने तहलका मचा दिया था. फिल्म में उन्हें रणवीर सिंह के दादा और जया बच्चन के पति के रूप में नजर आए थे. इसके अलावा वो ‘ताज’ वेब सीरीज में नजर आए थे. वह जल्द ही अन्य प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.