Dharmendra Prayer Meet: कलेजा चीर देगा हेमा मालिनी का ये 13 मिनट का वीडियो, देखकर नहीं रोक पाएंगे आंसू

Dharmendra Prayer Meet: हेमा मालिनी ने शुक्रवार को अपने दिवंगत पति अभिनेता धर्मेंद्र की याद में प्रेयर मीट रखी. जिसमें उनकी आंखों में आंसू देखकर लोगों का दिल छलनी हो गया है.

Published date india.com Published: December 12, 2025 6:07 PM IST
Dharmendra Prayer Meet this 13 minute video of Hema Malini will tear your heart apart watch video
Dharmendra Prayer Meet this 13 minute video of Hema Malini will tear your heart apart watch video

Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के ही- मैन धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया. उनके चले जाने से सिर्फ परिवार में ही नहीं बल्कि पूरे फिल्मी जगत में एक सन्नाटा सा छा गया है. एक अजीब सी खोमीशी है जो अंदर ही अंदर दिल को चीर रही है. अमिताभ बच्चन ने भी अपनी पोस्ट में इस खामोशी का जिक्र किया है. वहीं जब हेमा मालिनी को भी अपने पति की याद सताती है वो रो पड़ती हैं. हाल ही में धर्मेंद्र की याद में उन्होंने शोक सभा रखी. हेमा ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें कभी शोक सभा भी रखनी पड़ेगी वो भी मेरे धर्म जी के लिए…उनकी ये बात सुनकर सब इमोशनल हो गए. बता दें, इस सभा में धर्मेंद्र के परिवार के अलावा फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं.

शानदार अभिनेता
धर्मेंद्र ने भारतीय सिनेमा में कई दशक तक दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज किया. उनका जाना फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों के लिए एक अपूरणीय क्षति है. इस मौके पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, ”धर्मेंद्र ने भारतीय सिनेमा में अपनी कला और प्रतिभा से अमिट छाप छोड़ी. उनके अभिनय और फिल्मी योगदान ने उन्हें सदाबहार बना दिया. उनका स्वभाव बहुत ही सरल और विनम्र था. भले ही वे फिल्मी दुनिया में बड़े स्टार बने, लेकिन अपनी विनम्रता और सहजता से उन्होंने हर किसी का दिल जीता. वह हमेशा एक सच्चे कलाकार की तरह काम करते रहे और उन्होंने कभी भी अपनी प्रसिद्धि के कारण अपने व्यवहार में कोई बदलाव नहीं किया.”

धर्मेंद्र का चले जाना पूरे देश का नुकसान
भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने कहा, ”धर्मेंद्र का निधन सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ा नुकसान है. बचपन से ही मैं उनके अभिनय और व्यक्तित्व की प्रशंसक रही हूं. पंजाब से होने के कारण मुझे उनसे और भी गहरा जुड़ाव महसूस होता है. उनका व्यक्तित्व हर किसी के लिए प्रेरणादायक था.”

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, ”धर्मेंद्र ने अपने करियर में बहुत सारी यादगार फिल्में दीं, जिनमें उनकी सबसे चर्चित फिल्म ‘शोले’ थी. इस फिल्म में उन्होंने हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन के साथ काम किया और अपनी भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कंगना रनौत ने कहा…
भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, ”धर्मेंद्र छोटे गांव से आने के बावजूद फिल्म इंडस्ट्री में अपार सफलता हासिल करने वाले एक महान कलाकार थे. उनका सरल स्वभाव और जड़ों के प्रति उनका लगाव उन्हें खास बनाता था. धर्मेंद्र के बारे में सोचते ही हमें अपने गांव की मिट्टी और वहां की खुशबू याद आ जाती है. वह कभी अपने गांव और अपने मूल्यों को नहीं भूले, चाहे वे कितने ही बड़े स्टार क्यों न बन गए हों. उनकी यह विशेषता आज के समय के कई कलाकारों के लिए प्रेरणादायक है.

दमदार टैलेंट
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने धर्मेंद्र की तारीफ करते हुए कहा, ”उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हासिल की. वह सिनेमा की दुनिया में कई दशकों तक सदाबहार बने रहे. उन्होंने राजनीति में भी अपनी अलग पहचान बनाई और अपने योगदान से कई लोगों को प्रेरित किया. उनकी सफलता का रहस्य उनकी ईमानदारी, मेहनत और सरलता थी, जो उन्हें हर किसी के लिए खास बनाती थी.”

हमेशा याद आएंगे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने चाहे इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया हो लेकिन वो हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे.

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.