Dharmendra Rejected The Superhit Film Zanjeer After Hearing You Will See My Dead Body The Actor Shocking Revelation
'मेरी लाश देखोगे...' ये सुनते ही धर्मेंद्र ने रिजेक्ट कर दी थी सुपरहिट फिल्म, 90 लाख में बनी इस मूवी को लेकर एक्टर का शॉकिंग खुलासा
धर्मेंद्र एक ऐसे एक्टर हैं जो हर किसी का बहुत ख्याल रखते हैं और दूसरों की भावनाओं की कद्र करते हैं. इसी वजह से उन्हें एक सुपरहिट फिल्म को ठुकराना पड़ा था.
Dharmendra rejected the superhit film Zanjeer after hearing you will see my dead body the actor shocking revelation
धर्मेंद्र एक ऐसे एक्टर हैं जो हर किसी का बहुत ख्याल रखते हैं और दूसरों की भावनाओं की कद्र करते हैं. एक अभिनेता या फिल्म निर्माता के जीवन में यह ज़रूरी नहीं है कि पहली इच्छा पूरी हो ही जाए. कई बार फिल्म बनाने को लेकर कई तरह की प्रॉब्लम्स आती हैं. ऐसा नहीं है कि सिर्फ़ अभिनेता ही हमेशा बदले जाते हैं या खारिज कर दिए जाते हैं. कभी-कभी इसका उल्टा भी होता है.
कभी अभिनेता के पास डेट नहीं होती. कभी फिल्म की कहानी को लेकर कोई मतभेद होता है तो कभी व्यक्तिगत मुद्दों के कारण किसी फिल्म को अस्वीकार कर दिया जाता है. दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. उन्होंने एक बार एक ऐसी फिल्म को ना कर दिया था जो बाद में ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म का नाम है जंजीर.
dharmendra
धर्मेंद्र ने क्यों ठुकरा दी फिल्म?
धर्मेंद्र की पहली पत्नी से दो बेटे हैं – सनी देओल और बॉबी देओल – जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है और अपना खुद का स्टारडम बनाया है. हाल ही में, इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में, बॉबी देओल ने अपने पिता की उदारता के बारे में बताया. बॉबी ने बताया कि उनके पिता बड़े दिल वाले हैं. उन्होंने ‘ज़ंजीर’ जैसी प्रतिष्ठित फिल्म को ठुकरा दिया.
उन्होंने कहा, “एक फ़िल्म सत्यकाम थी. मेरे पिता ने इसे मेरी मौसी के पति के लिए बनाया था. वे आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे थे, इसलिए मेरे पिता ने उन्हें 25 लाख रुपये दिए. मुझे सटीक राशि याद नहीं है, लेकिन ज़रा सोचिए – 60 के दशक में 25 लाख रुपये देना. मेरे पिता हमेशा से ही लोगों का ख्याल रखने वाले व्यक्ति रहे हैं.”
बॉबी ने आगे बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र ने फिल्म जंजीर को रिजेक्ट कर दिया. हमारी एक कजिन सिस्टर थी, और उनकी शायद कोई समस्या होगी प्रकाश मेहरा जी से. वह एक दिन घर आई और बोली, आपको मेरी कसम, अगर आपने यह फिल्म की तो आप मेरी लाश देखोगे). इसलिए मेरे पिता को जंजीर छोड़नी पड़ी.”
Add India.com as a Preferred Source
बॉबी देओल के खुलासे से पहले गीतकार जावेद अख्तर ने एक बार दावा किया था कि धर्मेंद्र के रिजेक्ट करने के बाद इस रोल के लिए अमिताभ बच्चन को लेने के आलावा कोई और ऑप्शन नहीं था. प्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित जंजीर अमिताभ बच्चन के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई और उन्हें ‘एंग्री यंग मैन’ का खिताब दिलाया. एक्शन-क्राइम फिल्म में जया भादुड़ी, प्राण, अजीत खान और बिंदु भी थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.