
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Dhruv Rathi Janhvi Kapoor Controversy: एक यूट्यूब थंबनेल ने ऑनलाइन बवाल मचा दिया है. दरअसल ध्रुव राठी द्वारा ‘नकली सुंदरता’ पर बनाए गए वीडियो के थंबनेल में जाह्नवी कपूर की पहले और बाद की तस्वीर का इस्तेमाल करने के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. विरोध तब और बढ़ गया जब कुछ फैंस ने ये दावा किया कि यह वीडियो जाह्नवी की बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में की गई हालिया पोस्ट का जवाब है. अटकलें बढ़ने पर राठी ने एक और वीडियो जारी कर इन दावों का सीधा जवाब दिया और इसे भ्रामक बताया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
कंटेंट क्रिएटर ध्रुव राठी हाल ही में धुरंधर पर अपनी टिप्पणी के कारण सुर्खियों में आए थे, दरअसल राठी ने एक बार फिर कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर निशाना साधा था. हालांकि, उन्हें नेटिज़न्स की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा, जिनमें से कई ने उनकी टिप्पणियों, विशेष रूप से जाह्नवी कपूर पर की गई टिप्पणियों को, बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की लिंचिंग की जाह्नवी कपूर द्वारा की गई निंदा से जोड़ कर देखा गया था. वहीं राठी ने आलोचना और ऑनलाइन ट्रोलिंग का जवाब दिया है.
25 दिसंबर को YouTube पर जारी एक वीडियो में ध्रुव राठी ने दावा किया कि दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर, बिपाशा बसु, श्रुति हासन, शिल्पा शेट्टी, काजोल और प्रियंका चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है. वीडियो के जारी होने के बाद, कुछ दर्शकों ने जाह्नवी कपूर के बारे में राठी की टिप्पणी को बांग्लादेश में हुई एक लिंचिंग घटना पर उनकी पिछली प्रतिक्रिया से जोड़ा था. शनिवार को राठी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसका कैप्शन था, ‘क्या मैंने बांग्लादेशी हिंदुओं पर जाह्नवी कपूर की पोस्ट का मज़ाक उड़ाया था?’
ध्रुव राठी ने स्पष्टीकरण वीडियो की शुरुआत उस वायरल सोशल मीडिया पोस्ट को पढ़कर की, जिसने आक्रोश को और भड़काया. कैप्शन में लिखा था, ‘हिंदुओं, जाग जाओ. जाह्नवी कपूर ने बांग्लादेशी हिंदू के लिए पोस्ट किया और ध्रुव राठी ने उनकी सुंदरता पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो बनाया.’ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राठी ने सवाल किया कि लोग बिना बुनियादी तर्क के ऑनलाइन पोस्ट पर विश्वास क्यों कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “तुम्हें भगवान ने दिमाग दिया है, इस्तेमाल क्यों नहीं करते? मतलब बीजेपी के आईटी सेल वाले जो पोस्ट डालते रहेंगे, तुम उससे अंधाधुन यकीन करते रहो’.
राठी ने आगे कहा कि ‘सबसे पहले, मैंने उसी दिन आधे घंटे का वीडियो पोस्ट किया था जिस दिन जान्हवी कपूर ने अपना पोस्ट शेयर किया था. क्या यह वास्तव में संभव है. बांग्लादेशी हिंदुओं के बारे में बोलने के लिए जाह्नवी की आलोचना करना बेतुका है, खासकर उनके खुद के कंटेंट को देखते हुए. दूसरा मैंने खुद बांग्लादेशी हिंदुओं के ऊपर रील बनाई, तो मैं उस चीज़ को लेकर क्यों आलोचना करूंगा? मैं तुम लोगों की तरह नहीं हूं कि किसी की अप्रत्यक्ष रूप से आलोचना करता हूं. मैं जो बोलना होता है मुंह पर बोलता हूं. न मैं तुम्हारे पापा से डरता हूं और न ही मैं किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से डरता हूं.’
राठी ने आगे कहा कि उन्हें किसी भी बॉलीवुड हस्ती से डर नहीं लगता और वे निडर होकर सीधे-सीधे अपनी राय साझा करने में विश्वास रखते हैं और तीसरी सबसे दिलचस्प बात ये है दोस्तों कि ये पूरा वीडियो प्लास्टिक सर्जरी पर है और समाज पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है. इस पूरे वीडियो में मैंने जाह्नवी कपूर से कोई सवाल नहीं किया… सवाल कहां है इस वीडियो में?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.