
Pooja Batra
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी ... और पढ़ें
Dhurandhar 2 Trailer: फिल्म Dhurandhar 2 का ट्रेलर सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. वीडियो देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि इस बार बदले की आग में जलता हमज़ा अली कितना खतरनाक होने वाला है. ट्रेलर की शुरुआत ही एक खौफनाक माहौल से होती है, जहां हर तरफ डर और तनाव का माहौल दिखाई देता है. फिर एंट्री होती है हमज़ा अली की, जो इस बार पहले से ज्यादा खतरनाक और गुस्से में नज़र आ रहा है. ट्रेलर में उसके चेहरे पर बदले की आग साफ दिखाई दे रही है. दिलचस्प बात ये है कि इस बार मेकर्स पेड रिव्यू स्ट्रेटजी फॉलो करते हुए ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही एडवांस बुकिंग शुरु कर देंगे.
धुरंधर के पहले पार्ट में आपने देखा होगा कि किस तरह हमज़ा एक सीक्रेट मिशन के लिए दुश्मनों से भिड़ता नज़र आ रहा है. रहमान डकैत से लेकर वो हर उस शख्स को खत्म कर देना चाहता है जो गद्दार और देशद्रोही है. देखें ट्रेलर
अब इसके दूसरे पार्ट में आप हमज़ा की लाइफ जर्नी देख सकते हैं. धुरंधर का सेकेंड पार्ट गोलीबारी, मारधाड़ और तेज रफ्तार एक्शन सीन फिल्म को पूरी तरह मसाला एंटरटेनर बनाते हैं.
ट्रेलर देखकर यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी बदले के इर्द-गिर्द घूमती है. हमज़ा के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ था जिसने उसे पूरी तरह बदल दिया. हमज़ा अली के परिवार में कौन-कौन था. जिन्हें मार दिया गया और क्यों? अब सिर्फ एक ही मिशन पर है, अपने दुश्मनों से बदला लेना. अपने देश को इन गद्दारों से बचाना. ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में कई ऐसे ट्विस्ट और टर्न दिखाई दे सकते हैं, जो दर्शकों को आखिर तक बांधे रखेंगे.
जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, वैसे ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई. लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. ट्रेलर के एक्शन सीन और हमज़ा अली के किरदार की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि यह फिल्म इस साल की बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक साबित हो सकती है.
1000, क्लब में शामिल हो सकती है धुरंधर 2
जानकारों के मुताबिक जिस तरह से इसके पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की उसी तरह अगर इसके दूसरे पार्ट को भी रिस्पॉन्स मिलता है तो इसकी कमाई भी 1000 का आंकड़ा पार कर सकती है. क्योंकि यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज़ डेट भी आगे खिसका दी गई है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी सहित कई कलाकार अहम किरदार में दिखाई देंगे. ये फिल्म ईद से पहले 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.