
Pooja Batra
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी ... और पढ़ें
Akshaye Khanna Vastu Shanti Hawan: फिल्म धुरंधर में अपने इंटेस रोल से लोगों के रोंगटे खड़े कर देने वाले अभिनेता अक्षय खन्ना ने हाल ही में अपने घर में वास्तु शांत हवन करवाया है. लाइमलाइट से दूर रहने वाले इस अभिनेता ने अलिबाग स्थित अपने घर में सकारात्मक एनर्जी के लिए हवन कराया. उनके पंडित शिवम म्हात्रे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्टर पूजा करते हुए नज़र आ रहे हैं. इस पूजा को पूरे विधि-विधान से किया गया. उनका आध्यात्मिक झुकाव लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.
अक्षय के पिता की अध्यात्म यात्रा
अक्षय खन्ना ने एक इंटरव्यू में अपने पिता और अभिनेता विनोद खन्ना के अध्यात्म जर्नी के बारे में बात करते हुए कहा था कि कई बार ऐसा होता है कि आपको अपने मन की उथल-पुथल को शांत करने की जरूरत पड़ती है. मेरे पिता के साथ भी कुछ ऐसा हुआ होगा. क्योंकि जिस वक्त वो ओशो की शरण में गए उस वक्त मैं सिर्फ 5 साल का था, और इस उम्र में मेरे लिए इन सब बातों का समझना मुश्किल था. अक्षय ने कहा कि जरूर उनके भीतर कुछ गहरा परिवर्तन हुआ होगा जो उन्होंने ये मार्ग चुना. मैं सब ये कहना चाहता हूं कि संन्यास का अर्थ सबकुछ त्याग देना होता है फिर परिवार तो बस एक पार्ट है. अगर आप वाकई इस मार्ग पर जाना चाहते हैं तो फिर पूरी तरह जाएं. फिर पलटकर न देखें. ये नहीं कि जब मन किया चले गए और जब मन किया वापस आ गए.
क्या अक्षय को पसंद हैं ओशो?
क्या अक्षय को ओशो पसंद हैं? क्या वो आगे चलकर संन्यास ले सकते हैं? इन सवालों के जवाब में अक्षय ने कहा कि वो ओशो के दर्शन को पसंद करते हैं. उसे सुनते भी हैं. लेकिन अभी संन्यास लेने का उनका कोई इरादा नहीं है.
अक्षय की है अध्यात्म में रुचि
अक्षय खन्ना अपने कई इंटरव्यूज़ में अध्यात्म में रुचि की ओर इशारा कर चुके हैं. उन्हें अकेले रहना. मंथन करना और आध्यात्मिक शांति बेहद पसंद है.
वास्तु हवन कराने के फायदे
घर में वास्तु हवन कराने से निगेटिव एनर्जी दूर होती है. पॉजेटिविटी आती है. घर का माहौल शांत होता है. कलह नहीं होता है और मानसिक तनाव में राहत मिलती है. ज्योतिष की माने तो वास्तु हवन कराने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है और प्रगति के मार्ग खुलते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.