Dhurandhar Actor Akshaye Khanna Upcoming 6 Movies Releases In 2026 To Smash Box Office
'धुरंधर' में कहर ढाने के बाद अब इन 6 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूट लेंगे 'रहमन डकैत', जानें कब रिलीज़ हो रही हैं अक्षय खन्ना की मूवीज़
Akshaye Khanna Upcoming Movies: फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना को अपने किरदार के लिए खूब तारीफ़ें मिल रही हैं. ऐसे में लोग उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में जानना चाहते हैं.
dhurandhar actor Akshaye Khanna Upcoming 6 Movies releases in 2026 to smash box office
Akshaye Khanna Upcoming Movies: हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘धुरंधर’ में अभिनेता अक्षय खन्ना अपने निगेटिव किरदार के लिए खूब तारीफ़ें बटोर रहे हैं. रहमान डकैत बने अक्षय सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहे हैं. इसी बीच लोग उनकी नई अपकमिंग मूवीज़ के बारे में भी जानने को बैचेन है, बता दें, नए साल में अभिनेता अपनी नई 6 फिल्मों से न्यू ईयर को गोल्डन ईयर बनाने जा रहे हैं. ये फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं – एक्शन, मिथोलॉजिकल, थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा. ये है उनकी फिल्मों की लिस्ट.
‘इक्का’
सनी देओल के साथ उनकी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी. इसमें अक्षय और सनी की जोड़ी का जबरदस्त फेस-ऑफ दिखेगा. ऑडियंस दोनों को एक साथ देखने के लिए सुपरएक्साइटेड है.
महाकाली (Mahakali)
ये तेलुगु मिथोलॉजिकल ड्रामा है जिसमें अक्षय ‘शुक्राचार्य’ जैसे पावरफुल किरदार में दिखाई देंगे. इस फिल्म से वो पहली बार साउथ मूवीज़ में एंट्री कर रहे हैं.
दृश्यम 3 (Drishyam 3)
अजय देवगन और तब्बू स्टारर इस फिल्म में तेज तरार्र दिमाग वाले पुलिस अफसर का किरदार में अक्षय खन्ना को बहुत पसंद किया गया था. अब इसके तीसरे सीरीज़ में अक्षय का रोल कहानी को नया ट्विस्ट देगा.
सेक्शन 84 (Section 84)
कोर्टरूम ड्रामा और थ्रिलर के कॉकटेल वाली इस फिल्म में अक्षय का किरदार डीप, इमोशनल और पावरफुल होगा.
Add India.com as a Preferred Source
अनटाइटल्ड स्पाई-थ्रिलर
इस फिल्म में अक्षय एक बार फिर डेंजरस विलेन के रोल में नज़र आएंगे. फिल्म रिलीज़ की अभी आधारिक घोषणा नहीं हुई है.
धुरंधर पार्ट 2 (Dhurandhar Part 2)
हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म धुरंधर का सीक्वल मार्च में रिलीज़ होने की संभावना है. अक्षय इसमें भी रहमान डकैत कैरेक्टर को कैरी ऑन करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.