कपड़े उतारकर सो, वर्ना...'धुरंधर' की सारा अर्जुन के सुपरस्टार पिता राज अर्जुन ने जब उस रात रेलवे स्टेशन पर...

हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'धुरंधर' में सारा अर्जुन के काम की खूब तारीफ़ हो रही है. इनके पिता राज अर्जुन भी साउथ इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं. लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था.

Published date india.com Published: December 10, 2025 11:41 AM IST
dhurandhar fame sara arjun father raj arjun slept in railway station begged for cried struggle detail
dhurandhar fame sara arjun father raj arjun slept in railway station begged for cried struggle detail

राज अर्जुन, सारा अर्जुन के पिता. बेटी फिल्म धुरंधर में तहलका मचा रही हैं. वहीं इनके पापा राज भी साउथ में धमाल मचा चुके हैं. लेकिन उनका ये संघर्ष बेहद कठिनाइयों भरा रहा है. राज 2004 में अपना बिजनेस छोड़कर मुंबई आए. लेकिन कोई गॉडफादर न होने की वजह से संघर्ष का एक-एक पन्ना तक घोंट लिया.

रेलवे स्टेशन पर वो काली रात
राज अर्जुन के पास रहने के लिए जगह नहीं थी. वो मुंबई के पीजी में रहने लगे. एक शाम को वो अपने को-स्टार कुमुद मिश्रा के घर गए लेकिन वहां से लौटने में देर हो गई. पीजी का दरवाजा खटखटाया. लेकिन किसी ने नहीं खोला. मजबूरी में उन्हें रेलवे स्टेशन पर रात बितानी पड़ी. राज ने एक इंटरव्यू में बताया कि वहां के लोगों ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि ‘सारे कपड़े उतारकर सो जाओ, वरना पुलिस आकर क्रिमिनल समझ लेगी. राज अर्जुन के पास कोई चारा न था. उन्होंने अपने सारे कपड़े उतार दिए और ठंडी प्लेटफॉर्म पर रात गुजारी. इस रात को याद कर वो आज भी सिहर उठते हैं. ये उनकी जिंदगी का बहुत बुरा दौर था. उन्हें लगने लगा थी कि वो अब हार रहे हैं. उनकी उम्मीदें धराशायी हो रही हैं.

वो बुरा वक्त
मुंबई पहुंचने के बाद राज ने काम मांगने के लिए कई प्रोडक्शन हाउस के चक्कर लगाए. तस्वीरें लेकर घूमे, सबके सामने हाथ फैलाए लेकिन कुछ न मिला. पूरे 6 साल राज बेरोज़गार रहे. अनुराग कश्यप से भी काम मांगा. लेकिन रिजेक्शन ही मिला. राज, अब धीरे-धीरे वो हताश हो रहे थे. हिम्मत टूट रही थी. उन्होंने फैसला कर लिया एक्टिंग छोड़कर वापस चला जाए. फिर कुछ छोटे-मोटे रोल मिले. सीरियल्स करने लगे.

राज की किस्मत पलटी
फिर राज को 2017 में ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ से काम मिला. जहां उनके काम से पहचाना गया. उसके बाद राज को एक के बाद एक फिल्में मिलने लगीं. ‘राउडी राठौर’, ‘डियर कॉमरेड’ के बाद उनकी किस्मत चमक गई. बता दें, 2024 में 4 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, और 2026 में 2-3 आने वाली हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.