'धुरंधर' का जमील जमाली है असली पाकिस्तानी राजनेता, राकेश बेदी बोले 'वो आज भी सत्ता में है...'

राकेश बेदी ने हाल ही में आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में अपने किरदार के बारे में बात की है, उन्होंने बताया कि उन्होंने एक पाकिस्तानी राजनेता की भूमिका निभाई है.

Published date india.com Updated: December 20, 2025 3:16 PM IST
'धुरंधर' का जमील जमाली है असली पाकिस्तानी राजनेता, राकेश बेदी बोले 'वो आज भी सत्ता में है...'

दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी अपने हास्य किरदारों के लिए जाने जाते है लेकिन हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ में उन्होंने अपने किरदार से हर किसी को हैरान कर दिया है और उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है. बता दें फिल्म में अभिनेता पाकिस्तान के लयारी में जमील जमाली नाम के एक राजनेता का किरदार निभा रहे हैं, जो सत्ता के बदलते संतुलन के बावजूद सत्ता में बने रहना जानता है. इस किरदार को लेकर बेदी ने स्वीकार किया कि उनका किरदार एक वास्तविक पाकिस्तानी राजनेता पर आधारित है. हालांकि आदित्य धर और फिल्म निर्माताओं ने स्पष्ट किया है कि यह एक काल्पनिक कहानी है जो वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है.

राकेश बेदी ने किरदार को लेकर क्या कहा

द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए राकेश बेदी ने कहा ‘इसमें हिंसा तो है, लेकिन छिटपुट. हां, यह एक बेहद गहन फिल्म है. मेरा किरदार भी एक तरह से हिंसक है. मैं किसी को मार नहीं रहा हूं या पिट नहीं रहा हूं, लेकिन मैं ही सब कुछ नियंत्रित कर रहा हूं. पाकिस्तान में एक राजनेता है, जिसे आप आज भी वहां के राजनीतिक गलियारों और सीनेट में देख सकते हैं. यह उनकी संसद है, लेकिन वे इसे ‘सीनेट’ कहते हैं. हिंसा उनके विचारों और कार्यों में गहराई से समाई हुई है’.

हाव-भाव, बॉडी लैंग्वेज और भाषणों को बहुत ध्यान से देखा

इसके अलावा, उन्होंने इस भूमिका को निभाने के लिए की गई अपनी तैयारियों का भी जिक्र किया और उन्होंने बताया, ‘मैंने उनके हाव-भाव, बॉडी लैंग्वेज और भाषणों को बहुत ध्यान से देखा. मैंने कहानी के दायरे में रहते हुए उनसे जो कुछ भी सीख सकता था, सीख लिया. वह एक चालाक लोमड़ी की तरह हैं. चाहे कोई भी सरकार सत्ता में हो, वह सत्ता में बने रहेंगे. भारत में भी कुछ ऐसे लोग हैं, जो किसी भी तरह से सत्ता में बने रहना जानते हैं.’

राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली, गैबोल से काफी हद तक प्रेरित है

वायरल क्लिप में पाकिस्तानी राजनेता नबील गैबोल पत्रकारों से धुरंधर के बारे में बात कर रहे हैं और राकेश बेदी का चरित्र, जमील जमाली, गैबोल से काफी हद तक प्रेरित है. हालांकि फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है. वीडियो में एक रिपोर्टर को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘भारत में एक फिल्म बनाई है धुरंधर. सुनने में आ रहा है कि आपका किरदार भी है उसमें’. इसका जवाब देते हुए गैबोल कहते हैं, ‘मेरा तो किरदार बड़ा ही महत्वपूर्ण दिखाया गया है, लेकिन मैं बस एक यही बात कहना चाहूंगा कि धुरंधर में जो मेरा किरदार दिखाया गया है मेरा रोल बहुत दबंग था और दबंग इस तारिके से था कि इन्होनें मेरे रोल को सही तारीख से नहीं दिखाया है. दावा किया कि फिल्म ने उन्हें वास्तविक जीवन की तुलना में कम “दबंग” बना दिया है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.