रणवीर नहीं, अब 'धुरंधर' के इस स्टार की हो रही चर्चा! जानिए क्या खाते हैं दानिश पांडोर और कैसे रहते हैं इतने फिट

Dhurandhar Star Danish Pandor's Diet: धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में उजैर बालोच का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरने वाले दानिश पांडोर ने अपनी फिटनेस का राज खोला है और बताया है कि उनका रूटीन बेहद सिंपल है.

Written by: Shweta Bajpai Edited by: Shweta Bajpai
Published: July 18, 2026, 3:25 PM IST
  • दानिश पांडोर दिन की शुरुआत प्रार्थना, मेडिटेशन और हल्दी-जीरे के पानी से करते हैं
  • उनकी डाइट में प्रोटीन और फाइबर ज्यादा, जबकि कार्ब्स सीमित मात्रा में होते हैं
  • वे रोज करीब 40 मिनट एक्सरसाइज करते हैं और हफ्ते में 4 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं
  • दानिश हफ्ते में 1-2 बार चीट मील भी लेते हैं, जिसमें एशियन फूड उनका पसंदीदा है

धुरंधर की दोनों किस्तें लोगों को खूब पसंद आईं, दोनों ने अच्छी कमाई की. इस फिल्म में रणवीर के किरदार को तो खूब सराहा गया, लेकिन उनके अलावा दानिश पांडोर जिन्होंने धुरंधर और धुरंधर 2 में उजैर बालोच का रोल प्ले किया उनकी भी खूब प्रशंसा हुई. उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से सभी को हैरान कर दिया. फिल्म के बाद वो सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हो गए हैं. अब उनका एक इंटरव्यू तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने NDTV से बातचीत में अपनी डेली रूटीन, डाइट और वर्कआउट के बारे में खुलकर बताया है.

दानिश बताते हैं कि वो अपने दिन की शुरुआत पॉजिटिव तरीके से करते हैं. वो कहते हैं कि सुबह उठते ही सबसे पहले वह ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हैं. ‘मैं प्रार्थना करता हूं. ईश्वर से कहता हूं ‘थैंक यू सो मच कि मुझे उठने का मौका मिला, मैं सही-सलामत हूं, सांस ले पा रहा हूं’. फिर थोड़ी देर मेडिडेट करता हूं कि मेरा पूरा दिन और भी खूबसूरत बने.”

संतुलित डाइट – 

दानिश बताते हैं कि वो फिट-फाट रहने के लिए कोई सख्त डाइट नहीं फॉलो करते हैं. उनका कहना है सब कुछ मॉडरेशन में खाओ. आइए जानते हैं कि वो रोज क्या खाते हैं-

सुबह उठते ही: दानिश सुबह उठते ही हल्दी वाला पानी, काली मिर्च और जीरे के साथ लेते हैं. इसके साथ ही वो 1 लहसुन की कली और रातभर भिगोए हुए जीरे का पानी भी पीते हैं.

नाश्ता:

ब्रेकफास्ट में दानिश एक सॉरडो ब्रेड और दो सनी-साइड-अप अंडे लेते हैं. 2 घंटे बाद दानिश प्रोटीन शेक, जिसमें इसमें अखरोट, बादाम, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अंजीर, खजूर और ब्लूबेरी डालते हैं. हालांकि वो lactose intolerant हैं इसीलिए दूध की जगह पानी इस्तेमाल करते हैं.

लंच:

दानिश का लंच भी बेहद सिंपल है वो इसमें 1 रोटी, सब्जी, सलाद, दाल-चावल, 150-200 ग्राम चिकन लेते हैं, शाम के नाश्ते में वो 2 फल लेते हैं कोई भी.

डिनर:

डिनर में वो दाल-चावल + सब्जी + चिकन या मछली (150-200 ग्राम) लेते हैं. उनका डिनर भी बिल्कुल सिंपल है.

दानिश का पूरा फोकस प्रोटीन और फाइबर पर होता है. हां बस वो कार्ब्स कम रखते हैं, लेकिन पूरी तरह बंद नहीं करते, इससे उनका वजन कंट्रोल रहता है और एनर्जी भी बनी रहती है. वो कभी कभी चीट मील भी लेते हैं, इसमें वो एशियन खाना खाते हैं, जो उनका फेवरेट है. वो बताते हैं कि मुझे नूडल्स, राइस, ग्रेवी, चाइनीज और सुशी बहुत पसंद है. एशियन फूड मेरा वीकनेस है. हफ्ते में एक-दो बार वे इन चीजों का मजा लेते हैं, लेकिन बैलेंस बनाए रखते हैं.

आसान वर्कआउट रूटीन-

दानिश घंटों जिम में नहीं बहाते हैं, उनका फॉर्मूला बहुत सिंपल है:

  • रोज सिर्फ 40 मिनट एक्सरसाइज
  • हफ्ते में 4 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
  • 1 दिन हाई इंटेंसिटी कार्डियो
  • रोज 4000 कदम चलते हैं

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.