Did Aryan Khan Single Handedly Direct The Bads Of Bollywood Is Anya Singh The Daughter Of Shah Rukh Khan Manager Pooja Dadlani Daughter What Is Truth
The Ba***ds of Bollywood को क्या आर्यन खान ने अकेले ही डायरेक्ट किया? क्या आन्या सिंह है शाहरुख की मैनेजर पूजा की बेटी? क्या है इन सवालों का सच?
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपनी डेब्यू फिल्म The Ba***ds of Bollywood को लेकर छाए हुए हैं ऐसे में कई लोगों को ये विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि इसे खुद...अकेले आर्यन ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म में लीड रोल करने वाले आन्या सिंह ने अब इस पर रिएक्ट किया है.
Did Aryan Khan single handedly direct The Bads of Bollywood Is Anya Singh the daughter of Shah Rukh Khan manager Pooja dadlani daughter what is truth
शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने The Ba***ds of Bollywood का निर्देशन किया है. फिल्म अच्छी खासी बनी है. लोगों को इस बात पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि आर्यन ने इसे अकेले कैसे डायरेक्ट किया होगा. कुछ का दावा था कि जरूर किसी न किसी ने डायरेक्शन में उनकी हेल्प की होगी. अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट किया है.
आन्या ने कहा कि आर्यन खुद सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक शूटिंग के हर पहलू पर नज़र रखते थे. उनके लिए किसी की हेल्प लेना बहुत आसान था. लेकिन उन्होंने खुद सारे काम किए. वो हमेशा फोकस रहते थे उनके फेस पर हमेशा स्माइल रहती थी.
आन्या ने कहा कि आर्यन चाहते तो किसी सीनियर की हेल्प ले सकते थे लेकिन उन्होंने अपनी टीम में यंग लोग रखे. आर्यन ने इसे सिर्फ लिखा ही नहीं बल्कि डायरेक्ट भी खुद ही किया है.
एक्ट्रेस ने बताया कि आर्यन ने फिल्म का क्लाइमेक्स भी सीक्रेट रखा था. दर्शकों में भी इस ट्विस्ट को लेकर काफी चर्चा है. यहीं वहीं आखिरी दिन तक
बता दें, वहीं आन्या को लेकर सोशल मीडिया पर बज़ बना हुआ है कि वो शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी की बेटी हैं.ये बात एक वीडियो क्लिप लीक होने से हुई जहां शाहरुख, आन्या का करेक्टर पूजा से कम्पेयर कर रहे थे. आन्या ने बताया कि जब वो ट्रेलर लॉन्च पर पूजा से मिली तो मैंने उनसे कहा कि मैं आपकी बेटी हूं. फिर हम दोनों वहां खड़े होकर हंसने लगे. इस बात में ज़रा सी भी सच्चाई नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.